अपडेटेड 2 December 2025 at 11:05 IST
Maharashtra Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी, महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर
Maharashtra Election: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नगर परिषद अध्यक्षों के 264 पदों तथा परिषदों और नगर पंचायतों की 6,042 सीटों के लिए आज, 2 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। जानें चुनाव जुड़ी हर डिटेल
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

महाराष्ट्र में आज मंगलवार, 2 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कुल 288 स्थानीय निकायों में सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आज कुल 46 नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावों में 6,859 सदस्य पदों और 264 अध्यक्ष पदों के लिए मतदाताओं की किस्मत का फैसला होगा। हालांकि कुछ विसंगतियों के चलते 24 निकायों के चुनाव 20 दिसंबर तक टाल दिए गए हैं।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में नगर परिषद अध्यक्षों के 264 पदों तथा परिषदों और नगर पंचायतों की 6,042 सीटों के लिए मतदान हो रहा है अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और यह शाम 5.30 बजे समाप्त होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए वोटिंग
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, राज्य भर में 12,316 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 62,108 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आ रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
22 नगर परिषदों में चुनाव टला
वहीं, महाराष्ट्र के 22 नगर परिषदों में चुनाव टल गए हैं। मराठवाड़ा के 8 जिलों की 17 नगर पालिकाओं के 38 वार्डों के चुनाव टाल दिए गए। जिन जगहों पर चुनाव टाले गए हैं। अब 20 दिसंबर को इन जगहों पर वोटिंग होगी जबकि 21 दिसंबर को मतगणना होगी। आज हो रही वोटों की गिनती बुधवार, 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नतीजे शाम तक आने की उम्मीद है।
Advertisement
महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच टक्कर
बीते साल नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी नीत महायुति गठबंधन ने 288 में से 235 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। अब ये नगर निकाय चुनाव महायुति के लिए अपनी लोकप्रियता की असली परीक्षा मानी जा रही हैं, वहीं विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए यह वापसी का मौका है। दोनों गठबंधनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब देखना होगा कि स्थानीय निकायों की सत्ता पर महायुति अपनी पकड़ और मजबूत करती है या एमवीए कोई बड़ा उलटफेर करने में कामयाब होती है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 2 December 2025 at 11:05 IST