अपडेटेड 9 November 2024 at 07:28 IST
'इस बार महायुति को ऐसा बहुमत मिलेगा कि...',महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मनोज तिवारी को जीत का भरोसा
महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर मनोज तिवारी ने बीजेपी उम्मीदवार अतुल भातखलकर के समर्थन में कंदिवली में चुनाव प्रचार कर महायुति की जीत का भरोसा जताया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। इस बीच मनोज तिवारी ने बीजेपी उम्मीदवार अतुल भातखलकर के समर्थन में कंदिवली में चुनाव प्रचार किया।
भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि प्रचंड बहुमत आएगा और महायुति की सरकार फिर से बनेगी।
महायुति की सरकार फिर से बनेगी- मनोज तिवारी
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, 'बहुत उत्साह है इस बार महायुति को ऐसा बहुमत मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं मिला। इतना प्रचंड बहुमत आएगा और महायुति की सरकार फिर से बनेगी। हमारे अतुल भाई फिर से यहां के सेवक बनेंगे। यहां के लोग उनसे बहुत खुश हैं।'
नासिक में गरजे पीएम मोदी
इससे पहले शुक्रवार, 8 नवंबर को पीएम मोदी महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने महायुति उम्मीदवारों के समर्थन में उत्तर महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ‘लाडकी बहिन योजना’ की सराहना की और इसका विरोध करने के लिए विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) की आलोचना की।
Advertisement
PM मोदी ने की एमवीए की आलोचना
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘एमवीए महाराष्ट्र की महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन है। महाराष्ट्र सरकार की एक योजना ‘लाडकी बहिन योजना’ पूरे देश में लोकप्रिय हो रही है। एमवीए इस योजना के खिलाफ है और इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।’’
उन्होंने महायुति सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र किस गति से आगे बढ़ सकता है वह पिछले ढाई सालों में महायुति सरकार ने दिखाया है। आज देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र बहुत आगे है। अगर कोई सरकार ये काम रोक दे तो क्या महाराष्ट्र आगे बढ़ पाएगा?
Advertisement
20 नवंबर को होगी वोटिंग
बता दें कि महायुति सरकार में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 November 2024 at 07:24 IST