अपडेटेड 14 November 2024 at 21:32 IST
Mumbai: गुस्से में बोले PM Modi, कहा- मैंने धारा 370 को जमीन में गाड़ दिया, ये है आपके वोट की ताकत
पीएम मोदी ने कहा कि महाअघाड़ी के लोग तुष्टिकरण के गुलाम हो चुके हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो वोट पाने के लिए भगवा आतंकवाद का शब्द घड़ते हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आखिरी जनसभा को मुंबई के शिवाजी पार्क में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव में महायुति की जीत का भरोसा जताया। साथ ही धारा 370 को लेकर विपक्ष पर बरसते भी नजर आए।
शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा कि धारा 370 को मैंने जमीन में गाड़ दिया है। ये आपके वोट की ताकत है।
‘जम्मू कश्मीर में लागू हुआ बाबा साहेब का संविधान’
जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि जब आपने मोदी को सेवा का अवसर दिया तो 370 हमने जमीन में गाड़ दिया। तब जाकर बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान जम्मू कश्मीर में लागू हुआ। आप हैरान हो जाएंगे जम्मू कश्मीर में हाई कोर्ट का जज महाराष्ट्र से गया हो, आंध्र प्रदेश से गया हो या तमिलनाडु से गया हो तब भी भारत के संविधान की शपथ नहीं लेता था। वो जम्मू कश्मीर के विधान के आधार पर शपथ लेता था।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के इसके पहले किसी मुख्यमंत्री ने भारत के संविधान की शपथ नहीं ली है। आज अभी जो जम्मू कश्मीर में सरकार बनी, आजादी के बाद पहली बार भारत के संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री का काम शुरू हुआ। ये कमाल, मोदी का नहीं... आपके वोट की ताकत है कि धरा 370 जमीन में चली गई।
Advertisement
महाअघाड़ी के लोग तुष्टिकरण के गुलाम हो चुके हैं- PM मोदी
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाअघाड़ी के लोग तुष्टिकरण के गुलाम हो चुके हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो राम मंदिर का विरोध करते हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो वोट पाने के लिए भगवा आतंकवाद का शब्द घड़ते हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो आए दिन वीर सावरकर का अपमान करते हैं। ये वो अघाड़ी हैं, जो कश्मीर में 370 की वापसी के लिए प्रस्ताव पारित करते हैं।
‘महाअघाड़ी की राजनीति और इरादों से सावधान’
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में एक दूसरे पर वार पलटवार करना समझ में आता है, लेकिन जब बात देश की उपलब्धि की हो, तो हर राजनीतिक दल का कर्तव्य है कि वो देश को अपने दल से ऊपर रखे। BJP और महायुति का ये मंत्र है, ये नीति है, ये हमारी वर्त्ति भी है और प्रव्रत्ति भी है। भारत की हर उपलब्धि पर अघाड़ी वाले सवाल उठाते हैं। यही लोग हैं जिन्होंने दशकों तक मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा नहीं दिया, लेकिन जब हमने मराठी भाषा को ये सम्मान दिया, तो इन्हें सांप सूंघ गया। इसलिए आपको महाअघाड़ी वालों की राजनीति से और उनके इरादों से बहुत सावधान रहना है।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 November 2024 at 21:20 IST