महाराष्ट्र के प्रचंड जनादेश ने संविधान के नकली हितैषियों की दुकान पर ताला लगा दिया- अमित शाह
अमित शाह ने महाराष्ट्र में जीत की बधाई देते हुए कहा, "जय महाराष्ट्र! इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन।"
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने प्रचंड जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। बीजेपी 130 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं एनडीए 230 सीटों पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में एनडीए की प्रचंड जीत पर गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला बोला। शाह ने महाराष्ट्र में जीत की बधाई देते हुए कहा, "जय महाराष्ट्र! इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन।"
संविधान के नकली हितैषियों की दुकान पर ताला लगा- अमित शाह
शाह ने कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है।
जय महाराष्ट्र!"
Advertisement
डबल इंजन सरकार की 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' की जीत- अमित शाह
महायुति की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' की जीत है। महाराष्ट्र वासियों ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकार कर महायुति की विरासत, विकास और गरीब कल्याण पर फिर से अपना भरोसा जताया है।
महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत
Advertisement
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है। महायुति का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, वहीं महा विकास अघाड़ी महज 55 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अभी आंकड़ों की बात करें तो महायुति 230, एमवीए 55 और अन्य के खाते में 3 सीट जाती दिख रही हैं।
महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने वाली बीजेपी 130 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं शिवसेना (शिंदे) 54 सीटों पर और एनसीपी 41 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी तरफ एमवीए की बात करें तो शिवसेना-यूबीटी 21, कांग्रेस 18 और एनसीपी (एससी) 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।