Maharashtra Elections: हॉट सीट बनी वर्ली, आदित्य ठाकरे के सामने मिलिंद ने ठोकी ताल, कौन किस पर भारी?
Maharashtra Elections: शिवसेना (UTB) की ओर से आदित्य ठाकरे को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) ने वर्ली सीट के मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया है
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हॉट सीट कही जाने वाली वर्ली पर मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) की ओर से आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद शिवसेना (शिंदे गुट) ने वर्ली सीट के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) को उम्मीदवार बनाया है। मिलिंद की उम्मीदवारी के ऐलान के साथ ही यहां त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी उम्मीदवारी की बात साझा की। उन्होंने लिखा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का मानना है कि वर्ली और वर्लीकरों के लिए न्याय बहुत देर हो चुकी है। हम साथ मिलकर आगे का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं और जल्द ही अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे। यह अब वर्ली है!"
महाराष्ट्र में 'हॉट सीट' बनी वर्ली
शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से वर्ली विधानसभा सीट से मिलिंद देवड़ा के उम्मीदवार बनाए जाने से यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। एक तरफ उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे तो दूसरी तरफ शिंदे के सिपाही मिलिंद देवड़ा, दोनों ही अपनी जीत को उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं इस सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने संदीप देशपांडे को उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी
महाराष्ट्र के सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उम्मीदवारों की संख्या 9.63 करोड़ है। 9.63 करोड़ में 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं।
Advertisement
- नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
- नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
- नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
- उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 3 नवंबर 2024
- महाराष्ट्र में वोटिंग की तारीख- 20 नवंबर 2024
- महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024