अपडेटेड 23 November 2024 at 16:31 IST

Maharashtra VIP Candidates: नितेश राणे से आदित्य, अबू आजमी-जीशान सिद्दीकी तक,कौन जीता-कौन हारा; List

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन रही है, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के पास नेता प्रतिपक्ष चुनने तक की संख्या नहीं आई है।

Follow : Google News Icon  
maharashtra election results
maharashtra election results | Image: FACEBOOK

Maharashtra VIP Candidates: महायुति गठबंधन 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भारी जीत के करीब पहुंच गया है। दोपहर में ही महायुति गठबंधन ने 200 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में आगे रहकर महत्वपूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें अपनी ताकत के दम पर अकेले भारतीय जनता पार्टी 125 सीटों को पार कर रही है।

288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवबंर को मतदान हुआ, जिसकी गिनती शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है। शाम 4 बजे तक महाराष्ट्र में स्थिति ये है कि महायुति की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन रही है, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के पास नेता प्रतिपक्ष चुनने तक की संख्या नहीं आई है। फिलहाल यहां आपको महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख उम्मीदवारों की चुनावी स्थिति के बारे में बताते हैं...

शाम 4 बजे तक: महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति ( Maharashtra VIP Seats Results)

  • कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे 120335 वोट से आगे
  • नागपुर दक्षिण पश्चिम: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 33176 वोट से आगे
  • बारामती विधानसभा सीट: एनसीपी प्रमुख अजित पवार 89110 वोट से आगे
  • माहिम सीट: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 15770 वोट से पीछे
  • वर्ली सीट: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे 8801 वोट से आगे
  • कामठी सीट: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 12690 वोट से आगे
  • सांगली: पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल 79762 वोट से पीछे
  • मानखुर्द शिवाजीनगर: महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी 12753 वोट से जीते
  • बारामती: शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार 89110 वोट से पीछे
  • बांद्रा ईस्ट: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी 9805 वोट से पीछे
  • साकोली सीट: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले 904 वोट से पीछे
  • मुंबादेवी सीट: शाइना एनसी 27468 वोट से पीछे
  • दक्षिण कराड: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 38545 वोट से पीछे
  • भोकर सीट: पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण 23687 वोट से आगे
  • कांकावली: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे 58007 वोट से जीते
  • निलंगा सीट: पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर 13740 वोट से आगे
  • कल्याण ईस्ट: गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ 26408 वोट से जीतीं
  • काटोल सीट: अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख 27106 वोट से पीछे
  • विक्रोली सीट: संजय राउत के भाई सुनील राउत 15526 वोट से आगे

महाराष्ट्र में महायुति के प्रदर्शन ने चौंकाया

भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 4 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। बीजेपी को 131 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि शिवसेना 44, एनसीपी 41 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस को 17 सीट, शिवसेना-यूबीटी को 21 सीट और एनसीपी-शरद पवार को 10 सीटों पर बढ़त हासिल है।

महाराष्ट्र में कौन-सा दल कितनी सीट पर चुनाव लड़ा?

महायुति में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी हिस्सेदारी मिली और वो राज्य की 288 सीटों में से 149 पर चुनाव लड़ी। एकनाथ शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर लड़ी। दूसरी तरफ एमवीए में कांग्रेस को 101 सीटें, उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी को 95 सीटें और शरद पवार की एनसीपी को 86 सीटें मिलीं। छोटे दलों में एमवीए में शामिल अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवार खड़े किए। बहुजन समाज पार्टी ने 237 उम्मीदवार मैदान में उतारे और AIMIM के 17 उम्मीदवार मैदान में रहे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है...', बोले देवेंद्र फडणवीस

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 23 November 2024 at 16:31 IST