Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 21 महिलाओं ने हासिल की जीत

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा की सभी सीट के लिए घोषित नतीजों में 21 महिला उम्मीदवार विजयी रहीं लेकिन इनमें से केवल ही महिला विपक्षी दल से है।

Jharkhand Assembly Election
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: PTI

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीट के लिए शनिवार को घोषित नतीजों में 21 महिला उम्मीदवार विजयी रहीं लेकिन इनमें से केवल ही महिला विपक्षी दल से है।

सबसे ज्यादा 14 महिला उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर जीती हैं और इनमें से 10 फिर से निर्वाचित हुई हैं। इन 10 महिलाओं में श्वेता महाले (चिकली), मेघना बोर्डिकर (जिंतूर), देवयानी फरांदे (नासिक मध्य), सीमा हीरे (नासिक पश्चिम), मंदा म्हात्रे (बेलापुर), मनीषा चौधरी (दहिसर), विद्या ठाकुर (गोरेगांव), माधुरी मिसाल (पार्वती), मोनिका राजले (शेवगांव) और नमिता मुंडाडा (कैज) शामिल हैं।

भाजपा की चार नई महिला विधायक श्रीजया चव्हाण (भोकर), सुलभा गायकवाड़ (कल्याण पूर्व), स्नेहा पंडित (वसई) और अनुराधा चव्हाण (फुलंबरी) हैं।

मंजुला गावित (सकरी) और संजना जाधव (कन्नड़) शिवसेना के टिकट पर चुनी गई हैं।

Advertisement

सुलभा खोडके (अमरावती), सरोज अहिरे (देओलाली), सना मलिक (अणुशक्तिनगर) और अदिति तटकरे (श्रीवर्धन) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के टिकट पर जीत हासिल की।

कांग्रेस की ज्योति गायकवाड़ (धवारी) विपक्ष की ओर से एकमात्र महिला विधायक होंगी।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड