अपडेटेड 19 November 2024 at 00:18 IST
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख के काफिले पर हमला, सिर पर आई चोट
Maharashtra Election: चुनाव प्रचार के बीच राज्य के पूर्व गृह मंत्री और NCP शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख के काफिले पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें उन्हें चोट आई।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election: महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार के बीच पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख के काफिले पर पत्थरबाजी की गई। काटोल में उनकी कार पर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में पूर्व गृह मंत्री देशमुख के सिर पर चोट लग गई। चुनावी प्रचार खत्म करने के बाद वो वापस लौट रहे थे, इस दौरान उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद है।
महाराष्ट्र-झारखंड में थमा चुनावी प्रचार का शोर
महाराष्ट्र और झारखंड में होने विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज,18 नवंबर को आखिरी दिन था। इसके साथ ही उपचुनावों के लिए भी सोमवार को चुनाव का शोर थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दिग्गज अपनी पूरी ताकत झोंकी। सभी दलों के नेता पूरे दमखम के साथ प्रचार किया। बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आज महाराष्ट्र और झारखंड में चुनावी रैलियों में एक दूसरे के खिलाफ हुंकार भरी। बता दें कि 15 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होने हैं।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार किया। वहीं राहुल गांधी भी 18 नवंबर को मुंबई में मौजूद रहे। नड्डा ठाणे, सोलापुर और अहमदनगर में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी झारखंड में चुनावी हुंकार भरी। वो जामताड़ा में चुनावी सभा में हुंकार भरेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोंदिया और नागपुर में रैलियां की।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 18 November 2024 at 23:04 IST