अपडेटेड 22 November 2024 at 11:31 IST

'हम सत्ता चुनेंगे', महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों से पहले प्रकाश अंबेडकर ने कर दिया बड़ा दावा

Maharashtra News: प्रकाश अंबेडकर ने ऐलान किया है कि उनकी वंचित बहुजन आघाडी महाराष्ट्र में सत्ता में आने वाली पार्टियों का समर्थन करेगी।

Follow : Google News Icon  
VBA chief Prakash Ambedkar
VBA chief Prakash Ambedkar | Image: PTI

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव नतीजों में एक दिन का इंतजार और है। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई। अब 23 नवबंर यानी शनिवार को महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे घोषित हो जाएंगे। हालांकि उसके पहले महाराष्ट्र की वंचित बहुजन आघाडी (VBA)ने बड़ा ऐलान कर दिया है। वंचित बहुजन आघाडी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने नतीजों के बाद की सरकार कोअपने समर्थन की घोषणा कर दी है।

प्रकाश अंबेडकर, जिन्हें बालासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है, अकोला से दो बार सांसद रहे हैं। उनकी पार्टी 20 नवंबर को होने वाले आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है। फिलहाल प्रकाश अंबेडकर ने ऐलान किया है कि उनकी वंचित बहुजन आघाडी महाराष्ट्र में सत्ता में आने वाली पार्टियों का समर्थन करेगी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें सत्ता के साथ ही रहना है।

हम सत्ता चुनेंगे- प्रकाश अंबेडकर

प्रकाश अंबेडकर ने 'X' पर किए एक पोस्ट में लिखा- 'अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए संख्या मिल जाती है तो हम उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके। हम सत्ता चुनेंगे!'

महाराष्ट्र में 62.05 प्रतिशत मतदान हुआ

महाराष्ट्र में 9.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं के बीच 288 विधानसभा सीटों के लिए कुल 4136 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग के मुताबिक, 288 सीटों पर 20 नवबंर को हुए चुनाव के समय महाराष्ट्र में 62.05 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के शहरी मतदाताओं ने मुंबई, पुणे और ठाणे जैसे शहरों में कम भागीदारी का निराशाजनक रिकॉर्ड जारी रखा। बुधवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और ये शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: वोटिंग बढ़ने से हमें फायदा, महायुति की सरकार बनेगी- फडणवीस

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 22 November 2024 at 10:00 IST