अपडेटेड 10 December 2024 at 19:59 IST
महाराष्ट्र चुनाव: 1440 VVPAT पर्चियों के EVM मिलान में नहीं मिला कोई मिसमैच, विपक्ष ने लगाई थी गुहार
महाराष्ट्र में हार के बाद महाविकास अघाड़ी ने आरोपा लगाया था कि EVM में गड़बड़ी की गई है। EC ने 288 विधानसभा की कुल 1440 VVPAT पर्चियों की गिनती की है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

No EVM-VVPAT Mismatch: हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में EVM पर उठ रहे सवालों के बीच महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने बड़ा दावा किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) पर्चियों का मिलान किया गया है, जिसमें कुल मतों के आंकड़ों के मिलान में कोई असमानता नहीं है।
महाराष्ट्र चुनाव में हार के बाद महाविकास अघाड़ी ने आरोप लगाया था कि EVM में गड़बड़ी की गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना में सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1440 VVPAT की पर्चियों की गिनती की गई। EVM में वोटों की संख्या और VVPAT मशीनों में पर्चियों की संख्या के बीच कोई खामी नहीं पाई गई है। हर विधानसभा क्षेत्र से 5 VVPAT पर्चियों और EVM का मिलाया किया गया था।
MVA ने लगाया था आरोप
सु्प्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, हर विधानसभा क्षेत्र में किसी भी 5 मतदान केंद्रों की VVPAT पर्चियों और EVM की वोटों का मिलान करना अनिवार्य है। महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक 23 नवंबर को मतगणना के दिन हर विधानसभा क्षेत्र में रैंडम मतदान केंद्रों की VVPAT पर्चियों की गिनती मतगणना पर्यवेक्षक और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के सामने की गई थी, जिसमें कोई विसंगति नहीं पाई गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद महाविकास अघाड़ी (MVA) ने आरोप लगाया था कि EVM में गड़बड़ी है।
नांदेड़ में 75 VVPAT और EVM का मिलान
नांदेड़ में जिला प्रशासन ने 75 VVPAT मशीनों का ईवीएम के मतों से मिलान किया और पाया कि इनमें कोई अंतर नहीं है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतगणना और सत्यापन का काम किया गया। जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में 5 केंद्रों से EVM पर प्राप्त प्रत्याशीवार मतों का वीवीपैट से मिलान किया गया। जिलाधिकारी अभिजीत राउत ने बताया कि जिले के 75 केंद्रों पर, 30 लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना त्रुटिरहित रही।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 10 December 2024 at 19:41 IST