अपडेटेड 27 October 2024 at 17:36 IST

'MP में कमलनाथ, हरियाणा में हुड्डा ने अखिलेश को दुत्कारा, अब महाराष्ट्र...', सपा पर BJP ने ली चुटकी

अबू आजमी ने एमवीए के संयोजक और एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की और उनसे कहा कि अगर आपने सपा को 5 सीटें नहीं दीं तो मैं 25 उम्मीदवार उतारुंगा।

Follow : Google News Icon  
Akhilesh Yadav
'MP में कमलनाथ, हरियाणा में हुड्डा ने अखिलेश को दुत्कारा, अब महाराष्ट्र...', सपा पर BJP ने ली चुटकी | Image: File Photo - PTI

BJP Mocks Akhilesh Yadav: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 5 सीटों की मांग की है। MVA उसे 5 सीटें देने पर राजी नहीं है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने सपा को गठबंधन में लड़ने के बावजूद कम सीटें देने पर अड़ी रहती है। इसके पहले मध्य प्रदेश के चुनाव और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सपा के साथ खेल कर चुकी है। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 5 सीटों की मांग को लेकर जद्दोजहद के बाद महाविकास अघाड़ी को धमकी भी दी है, इस पर बीजेपी ने सपा का मजाक उड़ाया है।  

बीजेपी नेता आरपी सिंह ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की चुटकी लेते हुए कहा, 'मध्यप्रदेश और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस का दरवाजा खटखटाया था। पहले मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने और फिर हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा ने अखिलेश यादव को दुत्कारा,अब देखते हैं महाराष्ट्र में नाना पटोले (महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष) क्या कहते हैं?' समाजवादी पार्टी ने भी महाविकास अघाड़ी को इस बात को लेकर धमकी दी है कि अगर 5 सीटें नहीं दीं तो 25 पर चुनाव प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे।


सपा की MVA को दी धमकी

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने एमवीए के संयोजक और एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की और उनसे कहा कि अगर आपने सपा को 5 सीटें नहीं दीं तो मैं 25 उम्मीदवार खड़े करूंगा और आजाद 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। टिकट के अनाउंसमेंट के लिए हम इतना इंतजार नहीं कर सकते हैं। आखिर आप लोग इस पर फैसला क्यों नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि दिल्ली भागकर जाना गलत है, यहां जो अध्यक्ष निर्णय लेने का उसका अधिकार है। बार-बार दिल्ली जाते हैं इसलिए कांग्रेस हारती है।

मध्य प्रदेश में भी सपा ने उतारे थे 74 उम्मीदवार, नहीं जीती थी एक भी सीट

इसके पहले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को दरकिनार कर अपना पूरा जोर लगाया था लेकिन पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी। हालांकि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मध्य प्रदेश चुनाव में शिरकत करते हुए मध्य प्रदेश की 74 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद सपा ने कांग्रेस के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार उतारे। इस बात से नाराज होकर कांग्रेस नेता कमलनाथ का अखिलेश से टकराव भी हुआ था। इस टकराव के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन से अपना नाम वापस लेने तक की बात कह डाली थी।  

Advertisement


हरियाणा में कांग्रेस ने दिया था अखिलेश को गच्चा

वहीं हरियाणा चुनाव में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा द्वारा दरकिनार किए जाने वाले सपा सुप्रीमो अखिलेश ने हरियाणा चुनाव में महज 9 सीटों की मांग की थी लेकिन उन्हें एक भी सीट गठबंधन के तौर पर नहीं दी गई थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए लिखा था, 'बात सीट की नहीं जीत की है। इस रणनीति के तहत इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।' अखिलेश ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सपा को अभूतपूर्व सहयोग दिया है उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है।'

अखिलेश के सामने मंच से अबू आजमी ने दिया था विवादित बयान

अबू आसिम आजमी ने मंच पर जनता को संबोधित करते हुए कहा था, 'हम इस समय 2 MLA हैं  हमें कम से कम 6-8  MLA चाहिए और जिस दिन 8  MLA हो गए न.... किसी की मां ने दूध नहीं पिलाया कि वो मुसलमानों के साथ ज्यादती कर सके। ये मेरा वादा है कि इस कौम के लिए मैं अपनी जान दे सकता हूं लेकिन किसी के सामने घुटने टेक नहीं सकता हूं। इस दौरान जोरदार बारिश हो रही थी और लोग हाथों में छाता थामे हुए अबू आसिम आजमी और अखिलेश यादव को सुनने के लिए जनसभा में पहुंचे थे। 

Advertisement

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी

महाराष्ट्र के सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उम्मीदवारों की संख्या 9.63 करोड़ है। 9.63 करोड़ में 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः '8 मुस्लिम MLA हो तो किसी मां ने दूध...',अबू आजमी ने अखिलेश के सामने दिया बयान तो सपा में छिड़ी जंग
 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 27 October 2024 at 17:36 IST