Republic Exit Poll: MP में जनता ने कमलनाथ को नकारा, प्रचंड बहुमत से खिल रहा है कमल! कांग्रेस को इतनी सीटें

MP Exit Poll: एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली हैं। हालांकि आंकड़ों के खेल में बीजेपी बाजी मारती नजर आ रही है। 

Follow : Google News Icon  
Madhya Pradesh Exit Poll (Image: ANI/PTI)
Madhya Pradesh Exit Poll (Image: ANI/PTI) | Image: self

Madhya Pradesh Exit Poll: रिपब्लिक-मेट्रिज एजेंसी (Matrize) ने मध्य प्रदेश का एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इन एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली हैं। हालांकि आंकड़ों के खेल में बीजेपी बाजी मारती नजर आ रही है।

खबर में आगे पढ़ें:-

  • मध्य प्रदेश में किसकी बन रही है सरकार?
  • एग्जिट पोल में किसके खाते में कितनी सीटें?

एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

मध्य प्रदेश में इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई रही है। कांग्रेस को सत्ता में वापसी की उम्मीद है तो भारतीय जनता पार्टी की कोशिश अपनी सत्ता बरकरार रखने की रही है। प्रदेश की जनता इन राजनीतिक दलों का फैसला कर चुकी है और अब फैसले के दिन का इंतजार हो रहा है। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे। हालांकि चुनाव नतीजों से पहले जारी एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं।

बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार

मध्य प्रदेश में रिपब्लिक-मेट्रिज एजेंसी (Matrize) ने एग्जिट पोल किया और सटीक आंकड़े जुटाने की कोशिश की। एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है, जबकि इससे पता चल रहा है कि मध्य प्रदेश की जनता ने कमलनाथ को नकार दिया है।

Advertisement

बीजेपी को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान

एग्जिट पोल में 230 सीटों में से बीजेपी को 118 से 130 सीटें मिल रही हैं। ये आंकड़ा मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से ऊपर है। कांग्रेस फिर सत्ता से बाहर होती नजर पड़ी है। एग्जिट पोल में कांग्रेस के खाते में 97  से 107 सीटें आ रही हैं।

2023 एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें? (क्षेत्रवार)

चंबल क्षेत्र (34 सीटें) 

Advertisement

बीजेपी: 18 सीटें
कांग्रेस: 16
अन्य: 0

महाकौशल क्षेत्र (49 सीटें)

बीजेपी: 25
कांग्रेस: 22
अन्य: 2

मालवा ट्राइबल (28 सीटें)

बीजेपी: 12 
कांग्रेस: 16
अन्य: 0

मालवा उत्तर (63 सीटें)

बीजेपी: 40
कांग्रेस: 23
अन्य: 0

विंध्य क्षेत्र (56 सीटें)

बीजेपी: 29
कांग्रेस: 27
अन्य: 0

2018 में किसको कितनी सीटें मिलीं (क्षेत्रवार)

चंबल क्षेत्र (34 सीटें)

बीजेपी: 7
कांग्रेस: 26
अन्य: 1 

महाकौशल क्षेत्र (49 सीटें)

बीजेपी: 20
कांग्रेस: 28
अन्य: 1

मालवा ट्राइबल (28 सीटें)

बीजेपी: 6
कांग्रेस: 20
अन्य: 2

मालवा उत्तर (63 सीटें)

बीजेपी: 38
कांग्रेस: 24
अन्य: 1

विंध्य क्षेत्र (56 सीटें)

बीजेपी: 38
कांग्रेस: 16
अन्य: 2

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Exit Poll: कांग्रेस की होगी वापसी या BJP के सिर सजेगा ताज, एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड