MP by-election: बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे
Madhya Pradesh by-election: बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

Madhya Pradesh by-election: मध्यप्रदेश में दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के अब तक के रुझान में बुधनी और विजयपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधनी में भाजपा के रमाकांत भार्गव तीसरे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल से 1,809 मतों से आगे हैं।
इससे पहले दो दौर की मतगणना में भार्गव पटेल से 953 मतों पीछे थे।
बुधनी सीट पर कुल 13 दौर में मतगणना पूरी होगी।
Advertisement
विजयपुर में भाजपा के रामनिवास रावत दसवें दौर की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से पांच हजार से अधिक मतों से आगे हैं।
विजयपुर सीट पर मतगणना कुल 21 दौर में होगी।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)