LIVE BLOG

अपडेटेड 13 April 2024 at 15:44 IST

TMC ने अधीर रंजन चौधरी पर लगाए गुंडागर्दी करने के आरोप, चुनाव प्रचार के बीच शेयर किया वीडियो

Lok Sabha Election News: अमेठी में राहुल गांधी के लौटने पर सस्पेंस बना है, क्योंकि कांग्रेस ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है। इसको लेकर स्मृति ईरानी भी लगातार घेर रही हैं। इधर, लोकसभा चुनावों से पहले बिहार में लालू यादव की पार्टी को झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने राजद छोड़ दी है। चुनावों में अरविंद केजरीवाल और के कविता की गिरफ्तारी का मुद्दा चर्चा में हैं।

Follow : Google News Icon  
Adhir Ranjan Chowdhury
अधीर रंजन चौधरी | Image: PTI

13 April 2024 at 15:43 IST

TMC ने अधीर रंजन चौधरी पर लगाए गुंडागर्दी करने के आरोप

तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो शेयर किया है और आरोप लगाए हैं कि उन्होंने गुंडागर्दी दिखाई है। टीएमसी ने लिखा- 'बहरामपुर में आपकी (अधीर रंजन) गुंडागर्दी पर किसी का ध्यान नहीं जाएगा। चुनाव हारने का डर आपके कामों से स्पष्ट है। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को डराने के लिए बाहुबल का इस्तेमाल करने से आपको किसी भी तरह से मदद नहीं मिलेगी!'


13 April 2024 at 15:40 IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर में राहुल गांधी ने की रैली

छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'हिंदुस्तान के सब बेरोजगार युवाओं को सरकार ये अधिकार देगी कि एक साल के लिए निजी कंपनी में, PSUs में, सरकारी कार्यालयों में हिंदुस्तान के बेरोजगार युवाओं को एक साल की नौकरी मिलेगी जिसमें उनका प्रशिक्षण होगा और 1 साल में उनके बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। अगर उन्होंने अच्छा काम किया तो उन्हीं संस्थाओं में उन्हें पक्की नौकरी मिलेगी।'


Advertisement

13 April 2024 at 15:38 IST

कूच बिहार में अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में TMC के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया।


13 April 2024 at 12:46 IST

विपक्षी दलों पर जनता विश्वास नहीं करती- रविशंकर

राजद के 'परिवर्तन पत्र' पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'उनके (RJD) सत्ता में आने की कोई संभावना है क्या?। चाहें वो लालू प्रसाद की पार्टी हो, अखिलेश यादव की पार्टी हो या सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की पार्टी हो, इन लोगों में से किसी पर जनता विश्वास नहीं करती कि ये सत्ता में आएंगे। ये बात वे भी जानते हैं इसलिए वे हवाबाजी कर रहे हैं। करने दीजिए।' RJD के 'परिवर्तन पत्र' में 1 करोड़ नौकरी देने के वादे पर उन्होंने कहा, '100 करोड़ बोल देते, बोलने में क्या परेशानी है। हां एक मॉडल है, जमीन दो और नौकरी लो, वही मॉडल चलेगा क्या?'


Advertisement

13 April 2024 at 12:44 IST

अमित शाह ने कन्याकुमारी में रोड शो किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु पहुंच गए हैं। अमित शाह ने कन्याकुमारी में रोड शो किया है।


13 April 2024 at 12:42 IST

माधवी लता ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया

हैदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने उप्पुगुडा क्षेत्र में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया।


13 April 2024 at 09:19 IST

तेजस्वी यादव ने RJD का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया

लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र को परिवर्तन पत्र के नाम से जारी किया है। तेजस्वी ने कहा कि 24 जन वचन 24 के चुनाव के लिए हम लोग लाए हैं। 


13 April 2024 at 09:17 IST

अहमद अशफाक करीम ने RJD को छोड़ा

बिहार में लालू यादव को बड़ा झटका लगा है। पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया।


13 April 2024 at 09:15 IST

पल्लवी पटेल ने 7 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल कमेरावादी ने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पल्लवी पटेल ने 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।


13 April 2024 at 09:08 IST

भोपाल की अलीगंज हैदरी मस्जिद में गूंजा 'हर हर मोदी घर घर मोदी'

भोपाल की अलीगंज हैदरी मस्जिद में 'हर हर मोदी घर घर मोदी' के नारे लगे हैं। बोहरा समाज ने एकजुट होकर 'अबकी बार 400 पार' का भी नारा लगाया है। बोहरा समाज ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के पोस्टर भी लहराए। 


13 April 2024 at 09:05 IST

यूपी और तमिलनाडु में अमित शाह संभालेंगे मोर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नोएडा में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह आज तमिलनाडु भी जाएंगे, जहां वो कन्याकुमारी में रैली करेंगे।


13 April 2024 at 09:04 IST

अखिलेश यादव का आज पश्चिमी यूपी दौरा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। अखिलेश की मुजफ्फरनगर और बिजनौर में जनसभाएं हैं। 
 


13 April 2024 at 09:07 IST

बीजेपी का संकल्प पत्र कल हो सकता है जारी

भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र रविवार 14 अप्रैल को जारी हो सकता है। बीजेपी ने 27 सदस्य मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया था। बीजेपी का मेनिफेस्टो GYAN (ज्ञान) पर फोकस रह सकता है। इसके अलावा पीएम मोदी के 2047 विकसित भारत की संकल्पना की झलक भी देखने को मिल सकती है।

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 13 April 2024 at 09:14 IST