BJP ने चुनावी घोषणा पत्र के लिए बनाई कमेटी, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता
Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में जान फूंक दी है। पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है और इसके लिए पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में लगी हैं। हालांकि चुनावों के बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर विपक्ष में सीट बंटवारी लड़ाई भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
- चुनाव न्यूज़
- 5 min read

पशुपति पारस की नाराजगी हुई दूर!
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी से नाराजगी शायद अब दूर हो गई है। बिहार में NDA से एक भी सीट नहीं मिलने पर 'बागी तेवर' दिखाने वाले पशुपति पारस फिर नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ उतर आए हैं। वो अब 'एनडीए 400 पार' का नारा लगा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करके दिल्ली और बिहार के लिए बड़ा संदेश दे दिया है।
बीजेपी ने चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव घोषणा-पत्र समिति का गठन किया है।
1-राजनाथ सिंह- उत्तर प्रदेश- अध्यक्ष
2- निर्मला सीतारमन-तमिलनाडु-समन्वयक
3- पीयूष गोयल- महाराष्ट्र- समन्वयक
4- अर्जुन मुंडा- झारखण्ड- सदस्य
5- भूपेन्द्र यादव-राजस्थान-सदस्य
6- अर्जुनराम मेघवाल-राजस्थान- सदस्य
7- किरेन रिजीजू- अरुणाचल प्रदेश-सदस्य
8-अश्विनी वैष्णव- ओडिशा- सदस्य
9-धर्मेन्द्र प्रधान- ओडिशा- सदस्य
10-भूपेन्द्र पटेल- गुजरात- सदस्य
11-डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा-असम- सदस्य
12-विष्णुदेव साय- छत्तीसगढ़- सदस्य
13-डॉ० मोहन यादव- मध्य प्रदेश- सदस्य
14-शिवराज सिंह चौहान-मध्य प्रदेश-सदस्य
15-वसुन्धरा राजे- राजस्थान- सदस्य
16- स्मृति ईरानी- उत्तर प्रदेश- सदस्य
17- जुएल ओराम- ओडिशा- सदस्य
18-रविशंकर प्रसाद- बिहार- सदस्य
19-सुशील मोदी- बिहार-सदस्य
20-केशव प्रसाद मौर्य- उत्तर प्रदेश-सदस्य
21-राजीव चन्द्रशेखर-कर्नाटक-सदस्य
22-विनोद तावड़े- महाराष्ट्र- सदस्य
23-डॉ० राधामोहन दास अग्रवाल- उत्तर प्रदेश-सदस्य
24-मनजिंदर सिंह सिरसा- दिल्ली- सदस्य
25-ओपी धनखड़- हरियाणा- सदस्य
26-अनिल एंटनी- केरल- सदस्य
27-तारीक मंसूर- उत्तर प्रदेश- सदस्य
Advertisement
गजेंद्र सिंह शेखावत ने रोड शो किया
जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ रोड शो किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 'राजस्थान की 25 की 25 सीटें हम जीतेंगे और जीत का अंतर भी बहुत बड़ा होगा। राजस्थान की जनता को PM मोदी पर विश्वास है क्योंकि उन्हें पता है कि PM मोदी जो कहते हैं वह करते हैं। राजस्थान की 25 की 25 सीटें और देश में हम 400 पार सीटें जीतेंगे।'
पूर्णिया के लिए अड़े पप्पू यादव, 2 अप्रैल को भरेंगे पर्चा
कांग्रेस नेता पप्पू यादव 2 अप्रैल को बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, उनके कार्यालय का कहना है। लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के सीट बंटवारे में कल पूर्णिया सीट राजद को आवंटित कर दी गई।
Advertisement
INDI गठबंधन की "महारैली" पर बीजेपी का कटाक्ष
रामलीला मैदान में होने जा रही INDI गठबंधन की "महारैली" पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा, "इन्हें (INDI गठबंधन में शामिल दलों के नेता) राज्यों में कोई भी पूछने वाला नहीं है, इसलिए वे केवल मौका देखते हैं। जहां भीड़ इकट्ठी होती है वहां अपना भाषण देते हैं। आज जनता ने इन्हें अस्वीकार कर दिया है।"
पीएम मोदी के मेरठ आगमन का कार्यकर्ताओं को इंतजार: ब्रजेश पाठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ दौरे पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन का सभी कार्यकर्ता इंतजार कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण में चुनाव है। जहां 8 की 8 सीटें हम जीत रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जो लहर चलेगी वो पूरे उत्तर प्रदेश में जाएगी और हम 80 की 80 सीटें जीतेंगे।'
शिवसेना यूबीटी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
शिवसेना यूबीटी ने 'सामना' के माध्यम से महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
हमारा एक ही एजेंडा विकसित भारत: गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा- "पिछले दो चुनावों की तरह, हमारा एजेंडा एक ही है- विकसित भारत'। उसी तरह इस चुनाव में केवल एक ही चेहरा है, वो है पीएम मोदी का। बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक सेना इस चुनाव में एक नया इतिहास बनाने की दिशा में काम कर रही है।"
नितिन गडकरी ने अपने नागपुर में रोड शो किया
महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने नागपुर में रोड शो किया। नितिन गडकरी नागपुर सीट से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार हैं।
एमके स्टालिन ने प्रचार किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सलेम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार टीएम सेल्वगणपति के लिए प्रचार किया।