LIVE BLOG

Live: 'जैसे डायनासोर लुप्त हो गए, वैसे ही सपा-कांग्रेस लुप्त हो जाएंगी', बोले राजनाथ सिंह

Lok Sabha Election News Live Updates: उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से अखिलेश यादव का चुनाव लड़ना तय हो चुका है। समाजवादी पार्टी ने पहले यहां तेज प्रताप यादव को उतारा था। इधर, UP की कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प वाक्या देखा गया है। यहां एक ही नाम के दो-दो प्रत्याशी उतरे हैं। चुनाव में बृजभूषण सिंह शरण के टिकट को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच उनके एक बयान ने नई हलचल पैदा कर दी है।

Follow : Google News Icon  
Rajnath Singh
राजनाथ सिंह | Image: Ani

कांग्रेस की नई लिस्ट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से उम्मीदवारों की सूची जारी की। दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक से चुनाव लड़ेंगे, कुमारी शैलजा सिरसा से चुनाव लड़ेंगी, महेंद्र प्रताप फ़रीदाबाद से चुनाव लड़ेंगे।


देश-दुनिया से निवेश आ रहे- CM धामी

हैदराबाद में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "हमने इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन किया और 3,56,000 करोड़ रुपए के MoU हुए। देश-दुनिया से लोग वहां निवेश करने आ रहे हैं, निवेश के साथ-साथ अपने उद्योग भी लगा रहे हैं और कई क्षेत्रों में लगातार काम चल रहा है...''


Advertisement

हमारी जीत निश्चित है- हेमा मालिनी

मथुरा से भाजपा सांसद और उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा, "हमारी जीत निश्चित है। मैं चाहूंगी कि लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी जनता शामिल हो, सभी वोट करें। यह देश के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है...हमारे मोदी जी को तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने में हमें आप सभी के समर्थन की आवश्यकता है, मुझे यकीन है कि आप सभी जाएंगे और अपना वोट डालेंगे।"


कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता शामिल हैं।


Advertisement

कांग्रेस बौखालाई हुई है- शिवराज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पीएम डरे हुए हैं' बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। ये भारत के संस्कार नहीं है। पीएम मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करना यही दर्शाता है कि कांग्रेस बौखालाई हुई है। हार का डर ऐसा है कि वे सीट छोड़ के भाग रहे हैं। राहुल गांधी को मानसिक उपचार कराने की आवश्यकता है। "


बांसुरी स्वराज का रोड शो

बीजेपी की नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने रोड शो किया। उन्होंने कहा, "जनता का हर्ष उत्साह और आशीर्वाद बरस रहा है। ये जनसंपर्क यात्रा इसलिए है ताकि आप देख सकें कि PM मोदी की लोकप्रियता उनके जनकल्याणकारी योजनाओं की लोकप्रियता जनता में दिख रही है।"


दूसरे चरण की वोटिंग के लिए तैयारियां

दूसरे चरण की तैयारी पर बिहार के किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला ने बताया, "कल दूसरे चरण का मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों को EVM के साथ रवाना कर दिया गया है। मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं दी गई है। मतदाताओं को जागरूक किया गया है। जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में 10 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 4 पिंक बूथ और 1 बूथ दिव्यांग जनों के लिए बनाया गया है।"


साक्षी महाराज ने भरा नामांकन

उन्‍नाव लोकसभा सीट से BJP प्रत्‍याशी साक्षी महाराज ने अपना नामांकन दाखिल किया।


अकाली दल नेता ने ज्वाइन की BJP

पंजाब में अकाली दल के नेता राजिंदर सूद बीजेपी में शामिल हुए।


'कांग्रेस अब भी खुद को क्राउन प्रिंस समझते हैं'

राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद ने कहा, "...क्या हो गया है राहुल गांधी को? ना कभी किसी मुद्दे पर बात करना, ना कुछ और। कांग्रेस पार्टी का सफाया होता जा रहा है और राहुल गांधी अभी भी खुद को 'क्राउन प्रिंस' समझते हैं। जो कह दिया वो ब्रह्म वाक्य है। दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी का एक नेता, इतना अपरिपक्व है..."


कन्नौज में इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे- केशव प्रसाद

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सुब्रत पाठक रिकॉर्ड मतों से कन्नौज लोकसभा चुनाव जीतने जा रहे हैं। कमल का फूल खिलने जा रहा है। साइकिल पहले ही पंचर हो गई है। अखिलेश यादव को हराने का मजा अब आएगा। अखिलेश यादव ना आते तब भी समाजवादी पार्टी हारती ही लेकिन वो मजा नहीं आता जो मजा यहां का कार्यकर्ता चाहता था... कन्नौज के इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे..."


बरेली में पीएम मोदी की रैली

बरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं यूपी के ओबीसी समाज को गारंटी दे रहा हूं कि मैं आपके आरक्षण का अधिकार सपा और कांग्रेस को छीनने नहीं दूंगा... ये मोदी की गारंटी है।  कांग्रेस और सपा सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचती है... इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है।"


डायनासोर की तरह दुनिया से सपा-कांग्रेस लुप्त हो जाएंगी- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में बच्चों से आप पूछेंगे कि सपा को जानते हो? तो लड़का कहेगा, कौन सपा? समाप्त पार्टी? जैसे डायनासोर इस दुनिया से लुप्त हो गए, वैसे ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी लुप्त हो जाएंगे, ऐसा मुझे लगता है।'


मनीष कश्यप ने जेपी नड्डा से मुलाकात की

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।


अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी के फिर अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है। सूत्रों ने ये भी दावा किया है कि अमेठी के लिए ऐलान से पहले राहुल गांधी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी साथ जा सकती हैं।


कन्नौज से उतरे अखिलेश, इधर अपर्णा यादव ने कर डाली भविष्यवाणी

बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से नामांकन भरने पर कहा, 'लोग बीजेपी को पूर्ण बहुमत से जिताने का मन बना चुके हैं। जहां तक समाजवादी पार्टी और INDI गठबंधन की बात है तो इनके बड़े नेताओं ने अब चुनावी मैदान में उतरने का तय किया है क्योंकि उन्हें PM मोदी से डर हैं इसलिए वे अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतार रहे हैं। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने बहुत सारी सीटों को सुरक्षित बनाया लेकिन उन सीटों पर भी बीजेपी ने अपनी मेहनत से कमल खिलाया है। INDI गठबंधन के लोगों ने तय किया है कि PM मोदी का मुकाबला करने के लिए इनके शीर्ष नेतृत्व को उतरना पड़ेगा, इसी के तहत उन्होंने (अखिलेश यादव) अपना नामांकन दाखिल किया है। प्रधानमंत्री तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, कोई भी मैदान में उतर जाए, बीजेपी अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।'


यूट्यूबर मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी में शामिल

बिहार के रहने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई।


मोदी की गारंटी सबका साथ-सबका विकास; आगरा रैली में बोले PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मोदी की गारंटी सबका साथ-सबका विकास की है लेकिन सपा, कांग्रेस के INDI गठबंधन के लिए देश से भी पहले उनका वोट बैंक आता है, उनके लिए उनका वोट बैंक खास है। हमारा 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या हमारा घोषणापत्र हो हम संतृप्ति पर बल दे रहे हैं।'


कन्नौज से सुब्रत पाठक ने नामांकन दाखिल किया

कन्नौज से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।


अखिलेश यादव ने कन्नौज से नामांकन दाखिल किया

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।


ECI ने जाति-धर्म वाले बयानों पर लिया संज्ञान

ECI ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित MCC उल्लंघनों का संज्ञान लिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने धर्म, जाति, समुदाय या भाषा के आधार पर नफरत और विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था। ECI ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है। ECI ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 को लागू किया और पार्टी अध्यक्षों को जिम्मेदार ठहराया। पहले कदम के रूप में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के खिलाफ MCC उल्लंघनों के आरोपों का भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ आदान-प्रदान किया गया। ECI ने 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा है। राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवारों, विशेषकर स्टार प्रचारकों के आचरण की प्राथमिक और बढ़ती जिम्मेदारी लेनी होगी। ECI का कहना है कि उच्च पदों पर बैठे लोगों के प्रचार भाषणों के अधिक गंभीर परिणाम होते हैं।


'कांग्रेस के शहजादे को अपमान करने में मजा आता है', मुरैना की रैली में PM मोदी ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरैना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'इन दिनों कांग्रेस के शहजादे, आज कल वो इतने चिंतित हैं कि आए दिन उनको मोदी का अपमान करने में मजा आता है। मोदी के लिए भला-बुरा कहने में उनको मजा आ रहा है और मैं देख रहा हूं सोशल मीडिया में, टीवी में बहुत सारे लोग चिंता जताते हैं कि ये भाषा अच्छी नहीं है। ऐसी भाषा देश के प्रधानमंत्री के लिए बोलना ठीक नहीं है... कुछ लोग बहुत दुखी हो जाते हैं कि मोदी जी को ऐसा क्यों बोला?... मेरी सबसे विनती है कि कृपा करके आप दुखी मत हों, आप गुस्सा मत कीजिए। आपको पता है कि ये नामदार हैं, हम तो कामदार हैं। और नामदार तो कामदार के साथ सदियों से ऐसे ही गाली-गलौज करते हुए आए हैं... मैं तो आपमें से आता हूं, गरीबी से निकला हूं, अगर 5-50 गालियां पड़ जाएंगी तो जाएंगी। आप गुस्सा मत कीजिए।'


'मुलायम सिंह के बेटे के अलावा अखिलेश में योग्यता क्या है', कन्नौज के अखाड़े में सुब्रत पाठक ने ललकारा

कन्नौज के अखाड़े में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव उतरते ही बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने उन्हें चुनावी कुश्ती के लिए ललकार दिया है। सुब्रत पाठक अभी तक कन्नौज में तेज प्रताप यादव को अपने सामने चुनौती ही नहीं समझ रहे थे। अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने पर अब उनका कहना है कि ये मुकाबला भारत और पाकिस्तान वाले मैच जैसा होगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने यहां तक कह दिया है कि अखिलेश यादव की विचारधारा पाकिस्तानी है।

सुब्रत पाठक कहते हैं- 'मैच अगर एकतरफा होता है तो बिल्कुल मजा नहीं आता है। तेज प्रताप के साथ अगर ये मैच होता तो भारत नेपाल से मैच होता। अब ये भारत और पाकिस्तान वाला मैच होगा। उनकी विचारधारा पाकिस्तानी है। वो एक विशेष समुदाय के माफिया के घर गए। इनको जवाब जनता देगी।' उन्होंने आगे कहा- 'सपा के लिए अखिलेश अखिलेश होंगे, हमारे लिए नहीं हैं। हमारे लिए विपक्ष के नेता हैं।' बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने यहां तक कहा कि मुलायम सिंह के बेटे के अलावा अखिलेश में योग्यता क्या है। उन्होंने कहा कि अब अखिलेश लड़ने आए हैं तो हमारे कार्यकर्ता की सिर कटी लाश के सर का हिसाब देंगे।


सपा कंफ्यूज भी, फ्यूज भी है- अखिलेश पर केशव प्रसाद मौर्य का कटाक्ष

कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने पर बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कटाक्ष किया है। मौर्य ने कहा- 'नेताजी के बिना सपा बहादुर अखिलेश यादव पहली दफा चुनाव के मैदान में हैं, इसलिए सपा कंफ्यूज भी, फ्यूज भी है।'


पीएम नरेंद्र मोदी आज तूफानी दौरे पर

पीएम नरेंद्र मोदी आज तूफानी दौरे पर रहेंगे। वो पहले मध्य प्रदेश के मुरैना में रैली को संबोधित करेंगे। उसके अबाद उत्तर प्रदेश के आगरा, बरेली और शाहजहांपुर में पीएम मोदी की जनसभाएं होनी हैं।


खडूर साहिब से चुनाव लड़ेगा जेल में बंद अमृतपाल सिंह

एनएसए के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब से लड़ सकता है। ये जानकारी उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने दी है। खालसा पूर्व सांसद हैं। फरवरी 2023 में अमृतपाल और उसके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला कर दिया था।


माधवी लता के पास 218 करोड़ रुपये की संपत्ति

हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के माधवी लता ने बुधवार को अपने परिवार की चल और अचल संपत्ति 218.28 करोड़ रुपये घोषित की। लता के परिवार पर 27 करोड़ रुपये की देनदारी है।


इटावा में पति राम शंकर कठेरिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पत्नी मृदुला कठेरिया

निर्दलीय उम्मीदवार मृदुला कठेरिया ने 24 अप्रैल को इटावा लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। वो अपने पति बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।


बृजभूषण सिंह कर रहे हैं टिकट का इंतजार

बीजेपी के मौजूदा सांसद बृजभूषण सिंह टिकट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने बयान दिया है कि वो 29 अप्रैल से दाबम दाब मचा देंगे। बृजभूषण सिंह ने कहा- '26 अप्रैल को नेवता करेंगे,27 अप्रैल को टिकट का इंतजार करेंगे, फिर 28 को बड़ी लगन है, उस दिन भी नेवता करेंगे और 29 अप्रैल से दाबम दाब मचा देंगे।'


भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ बिहार को रोहतास में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुआ है। रोड शो में परमिशन से अधिक वाहन उपयोग करने का मामला है। कल काराकाट इलाके में पवन सिंह ने रोड शो किया था।


उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर दिलचस्प वाक्या

उत्तर प्रदेश की कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर दिलचस्प वाक्या देखा गया है। यहां एक ही नाम के दो-दो प्रत्याशी उतरे हैं। कानपुर नगर लोकसभा सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने नामांकन किया है। यहां INDI गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी भी आलोक मिश्रा हैं। कानपुर देहात यानी अकबरपुर लोकसभा सीट पर राजाराम नाम के निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया है, जहां से INDI गठबंधन की ओर से समाजवादी पार्टी से राजाराम पाल प्रत्याशी हैं।
 


अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से अखिलेश यादव का चुनाव लड़ना तय हो चुका है। समाजवादी पार्टी ने पहले यहां तेज प्रताप यादव को उतारा था। अखिलेश यादव कन्नौज सीट से आज ही नामांकन दाखिल करेंगे।
 

Published By:
 Amit Bajpayee

पब्लिश्ड