अपडेटेड 14 March 2024 at 10:33 IST

BJP List : एक त्रिपुरा की 'महारानी', एक मैसूर के 'राजा'... पहली बार लड़ेंगे चुनाव; BJP ने दिया टिकट

बीजेपी की लिस्ट में मैसूर शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार और त्रिपुरा शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देबबर्मा की बहन महारानी कृति सिंह देबबर्मा का नाम है।

Follow : Google News Icon  
aduveer krishnadutt wadiyar and kriti singh debbarma
बीजेपी ने राजघराने के वंशज यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार और कृति सिंह देबबर्मा को टिकट दिया। | Image: Faceboook/X

BJP Second List : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में राजघरानों के वंशजों पर भी दांव लगाया है। बुधवार देर शाम बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की, जिसमें दो अलग-अलग शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो कैंडिडेट शामिल थे। इसमें एक पूर्ववर्ती मैसूर शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार हैं और दूसरी पूर्ववर्ती त्रिपुरा शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देबबर्मा की बहन महारानी कृति सिंह देबबर्मा हैं।

बीजेपी ने बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। दूसरी सूची के साथ पार्टी ने अभी तक 265 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो मार्च को 195 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने पूर्ववर्ती मैसूर शाही परिवार के यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार को मैसूर से टिकट दिया है, जबकि त्रिपुरा पूर्व सीट से त्रिपुरा की महारानी कृति सिंह देबबर्मा चुनाव लड़ेंगी।

कौन हैं यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार

बीजेपी के उम्मीदवार यदुवीर मैसूर के 25वें और आखिरी शासक महाराजा जयरामचंद्र वाडियार के पोते हैं। प्रोमोदा देवी वाडियार, जो यदुवीर के चाचा श्रीकांतदत्ता वाडियार की पत्नी हैं, ने यदुवीर को गोद लिया और उनके पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यदुवीर ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के विद्यानिकेतन स्कूल से की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय चले गए। उनके पास अंग्रेजी साहित्य और अर्थशास्त्र में डिग्री है। यदुवीर के लिए चुनाव लड़ने का यह पहला मौका है और बीजेपी ने उन्हें महत्वपूर्ण मैसूर क्षेत्र से मैदान में उतारने का फैसला किया है, जहां शाही परिवार की बहुत अच्छी प्रतिष्ठा है।

यदुवीर कृष्णदत्त वाडियार (Image: Facebook)

यह भी पढ़ें: गडकरी, पीयूष गोयल और पंकजा मुंडे... बीजेपी दूसरी लिस्ट के वो उम्मीदवार जो महाराष्ट्र में फहराएंगे परचम

Advertisement

कृति सिंह देबबर्मा कौन हैं?

बीजेपी ने त्रिपुरा पूर्व (एसटी) लोकसभा सीट के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 'महारानी' कृति सिंह देबबर्मा को टिकट दिया है। कृति सिंह टिपरा मोथा के संस्थापक और शाही वंशज प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा की बड़ी बहन हैं। टिपरा मोथा के त्रिपक्षीय समझौते के तहत वो कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगी। कृति सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के राजकोट शाही परिवार में हुई है।  केंद्र, त्रिपुरा सरकार और टिपरा मोथा के बीच त्रिपक्षीय समझौते के तुरंत बाद वो त्रिपुरा लौट आई थीं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शिलांग में की और उनके पति योगेश्वर राज सिंह छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दो बार विधायक हैं।

कृति सिंह देबबर्मा (Image: @BjpBiplab/x)

इन राज्यों में बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार

आगामी लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में संभावित हैं। कुछ ही दिनों के भीतर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। उसके पहले बीजेपी अपनी दूसरी लिस्ट लेकर आई है। जिन 72 सीट के लिए पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, उनमें से महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20, गुजरात से सात, हरियाणा और तेलंगाना से छह-छह, मध्य प्रदेश से पांच, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से दो-दो और त्रिपुरा, दादर और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव से एक-एक सीट शामिल है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दूसरी लिस्ट से पहले बिहार में एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 09:44 IST