अपडेटेड 11 April 2024 at 14:44 IST
Lok Sabha Election 2024: तीसरे चरण में कहां-कहां चुनाव, कब होगा मतदान? 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन
लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के शेड्यूल की बात करें तो 19 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 22 अप्रैल नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी।
Edited by:
Dalchand Kumar
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

लोकसभा चुनाव 2024 | Image:
shutterstock
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 से तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। तीसरे चरण में 12 राज्यों की कुल 94 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। नोटिफिकेशन आने के बाद 19 अप्रैल से इन क्षेत्रों में उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के शेड्यूल की बात करें तो 19 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 22 अप्रैल नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी है और 4 जून को मतगणना की जाएगी।
तीसरे चरण में कहां-कहां चुनाव
असम- 4 लोकसभा सीट
- कोकराझार
- धुबरी
- बारपेटा
- गुवाहाटी
बिहार- 5 सीट
- झंझारपुर
- सुपौल
- अररिया
- मधेपुरा
- खगरिया
छत्तीसगढ़-7 सीट
Advertisement
- सरगुजा
- रायगढ़
- जांजगीर-चंपा
- कोरबा
- बिलासपुर
- दुर्ग
- रायपुर
गुजरात- 26 सीट
- कच्छ
- बनासकांठा
- पाटन
- महेसाणा
- साबरकांठा
- गांधीनगर
- पूर्व अहमदाबाद
- अहमदाबाद पश्चिम
- सुरेंद्रनगर
- राजकोट
- पोरबंदर
- जामनगर
- जूनागढ़
- अमरेली
- भावनगर
- आनंद
- खेड़ा
- पंचमहल
- दाहोद
- वडोदरा
- छोटा उदयपुर
- भरूच
- बारडोली
- सूरत
- नवसारी
- वलसाड
कर्नाटक- 14 सीट
- चिक्कोडी
- बेलगाम
- बागलकोट
- बीजापुर
- गुलबर्गा
- रायचुर
- बीदर
- कोप्पल
- बेल्लारी
- हावेरी
- धारवाड़
- उत्तर कन्नड़
- दावनगेरे
- शिमोगा
मध्य प्रदेश- 8 सीट
- मुरैना
- भिंड
- ग्वालियर
- गुना
- सागर
- विदिशा
- भोपाल
- राजगढ़
महाराष्ट्र- 11 सीट
- रायगढ़
- बारामती
- उस्मानाबाद
- लातूर
- सोलापुर
- माढा
- सांगली
- सतारा
- रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
- कोल्हापुर
- हातकणंगले
उत्तर प्रदेश- 10 सीट
- संभल
- हाथरस
- आगरा
- फतेहपुर सीकरी
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- एटा
- बदायूं
- आंवला
- बरेली
पश्चिम बंगाल- 4 सीट
- मालदा उत्तर
- मालदा दक्षिण
- जंगीपुर
- मुर्शिदाबाद
गोवा- 2 सीट
- उत्तरी गोवा
- दक्षिण गोवा
दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव- 2 सीट
- दमन एवं दीव
- दादर एवं नगर हवेली
जम्मू कश्मीर-1 सीट
- अनंतनाग-राजौरी
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 13:41 IST