LIVE-BLOG

Published 23:35 IST, May 16th 2024

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'अगर महिलाओं के साथ...'

Lok Sabha Election News Updates: 18वीं लोकसभा के लिए 5वें चरण में मतदान से पहले चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी की कमान थामे हुए तो कांग्रेस के मुख्य चेहरे के रूप में राहुल गांधी हैं। 5वें चरण में 20 मई को मतदान होना है। इधर, स्वाति मालीवाल के मारपीट मामले में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी AAP घिर चुकी है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
Follow: Google News Icon
  • share
प्रियंका गांधी | Image: Facebook
Advertisement
  • Listen to this article
23:34 IST, May 16th 2024

मनजिंदर सिंह सिरसा का हमला

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की...लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल ने अभी तक विभव कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की..."
 

22:28 IST, May 16th 2024

यह नया भारत है, जिसका दुनिया में सम्मान है- CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लोकसभा चुनाव 2024 के 4 चरण संपन्न हो चुके हैं...अभी तीन चरण बाकी हैं लेकिन पूरे देश में हर ओर एक ही नारा गूंज रहा है- अबकी बार, मोदी सरकार और लोगों के मन में संकल्प है कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे...यह नया भारत है, जिसका दुनिया में सम्मान है, जिसकी सीमाएं सुरक्षित हैं, जिसने आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी नकेल कसी है..."

Advertisement
22:27 IST, May 16th 2024

बीजेडी के साथ कोई गठबंधन नहीं- हिमंता

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से हमारा बीजेडी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। भाजपा और बीजेडी 2014 से अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। खरगे जी एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं। कभी-कभी उनकी याददाश्त कमज़ोर हो जाती है, लेकिन हम उनका सम्मान करते हैं।"

22:26 IST, May 16th 2024

INDI गठबंधन पूरा फ्लॉप शो है- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के मुंबई उत्तर उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, "... ममता बनर्जी पहले INDIA गठबंधन की सदस्य थी, उन्होंने कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं किया। अधीर रंजन चौधरी ने ममता जी के बारे में और ममता जी ने अधीर रंजन चौधरी के बारे में क्या कहा वह सबके समक्ष है... INDIA गठबंधन पूरा फ्लॉप शो है।"

Advertisement
20:30 IST, May 16th 2024

रायबरेली में प्रियंका का रोड शो

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में रोड शो किया।

20:29 IST, May 16th 2024

सीतारमण का CM केजरीवाल पर निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह चौंकाने वाली बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला, जिनके साथ मुख्यमंत्री आवास में दुर्व्यवहार और मारपीट की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस पर कोई कार्रवाई, प्रतिक्रिया या बात नहीं की। आज मुझे बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उन्हें आरोपी के साथ घूमते देखा गया...यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख रही महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया..."


 

Advertisement
1
20:27 IST, May 16th 2024

भ्रष्टाचार को कोई नहीं बचा सकता- सम्राट चौधरी

RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "देश में जो भ्रष्टाचार कर रहा होगा वो भाजपा से पक्का परेशान है...जो भ्रष्टाचार करेगा उसको कोई नहीं बचा सकता..."

18:35 IST, May 16th 2024

मिथुन चक्रवर्ती का CAA पर बयान

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने CAA पर नागरिकता प्रमाण पत्र दिए जाने को लेकर कहा, "CAA किसी को भगाने के लिए नहीं है, यह सिर्फ डरा रहे हैं कि मुसलमानों को भगा देंगे। यह आपको नागरिकता देने का है, नागरिकता छीनने का नहीं है..."

Advertisement
18:34 IST, May 16th 2024

लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया- हरियाणा CM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "विपक्ष झूठ का सहारा लेकर देश को गुमराह कर रहा है...जब से देश आजाद हुआ है, कांग्रेस लोगों को गरीब बनाए रखने और उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की विचारधारा पर काम कर रही है...लेकिन अब यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है, यह 21वीं सदी का भारत है...लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। एकतरफा लोग आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े हुए हैं..."


 

18:32 IST, May 16th 2024

राहुल गांधी को संविधान की चिंता नहीं करनी चाहिए- आचार्य प्रमोद कृष्णम

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी को कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए...राहुल गांधी को संविधान की चिंता नहीं करनी चाहिए। संविधान की चिंता देश के लोग कर रहे हैं और 140 करोड़ लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना रहे हैं..."

Advertisement
17:42 IST, May 16th 2024

'झारखंड में लूट के अलावा कुछ नहीं हुआ...'

झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की गिरफ्तारी पर झारखंड के गोड्डा सीट से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने कहा, "मैंने पहले ही कह दिया था कि आलमगीर का समय पूरा हो गया है... झारखंड में पिछले 4-4.5 साल तक लूट के अलावा कुछ नहीं हुआ है... कांग्रेस पीएम मोदी का विरोध क्यों कर रही है? क्योंकि पीएम मोदी लोगों को नोटों का ढ़ेर दिखा रहे हैं... कांग्रेस के सांसद के यहां 300 करोड़ रुपए का ढ़ेर दिखाई दिया... ये कौन से पैसे हैं?... मेरे यहां जब पुलिस पहुंची थी तो उसे दो कागज के अलावा 100 रुपए भी नहीं मिले... मेरे देवघर  के मकान में जिस समय भी पुलिस को घुसाना चाहते हैं, घुसा दें। अगर एक रुपया भी दिखाई देगा तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।"

16:52 IST, May 16th 2024

कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस ने कर्नाटक में OBC आरक्षण छीन कर मुसलमानों को दे दिया है। कांग्रेस संविधान बदलकर ये नियम देश भर में लागू करना चाहती है लेकिन पिछड़ों से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर चुप बैठी है... ये लोग मोदी के खिलाफ 'वोट जिहाद' की अपील कर रहे हैं। उनके एक साथी ने बताया कि उन्होंने तो तय किया है कि उनकी सरकार बनेगी तो राम लला को फिर से टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर पर फिर से ताला लगा देंगे लेकिन ये लोग भूल रहे हैं कि ये मोदी है, मोदी के रहते धर्म के नाम पर दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की लूट करने की बात ये सोच भी नहीं सकेंगे... मोदी के रहते राम लला दोबारा टेंट में जाएं, भूल जाइए..."

 

Advertisement
16:50 IST, May 16th 2024

मनोज तिवारी का CM केजरीवाल पर हमला

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल एक बड़े भ्रष्टाचारी हैं, ये तो सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया... अब दिल्ली की जनता भी जान चुकी है कि अरविंद केजरीवाल के रहते महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह सकती हैं... सीधे-सीधे अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद को मारने की बात FIR में आ गई... अरविंद केजरीवाल का जो भोला-भाला चेहरा दिखाई देता है, उसके पीछे बहुत ही आपराधिक चेहरा छिपा है... "

15:18 IST, May 16th 2024

लालू यादव पर अमित शाह ने दागे सवाल

बिहार के मधुबनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं लालू यादव से सवाल पूछना चाहता हूं कि आप बिहार में 15 साल और केंद्र में 10 साल मुख्यमंत्री और मंत्री के पद पर रहे। आपने कर्पूरी ठाकुर को कभी भारत रत्न का सम्मान नहीं दिया। पीएम मोदी, कर्पूरी ठाकुर के सभी उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आगे बढ़े। अति-पिछड़ा समाज से आने वाले पीएम मोदी, देश के सबसे पहले अति-पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री बने हैं। 50-60 के दशक में एक चर्चा चलती थी कि राममनोहर लोहिया की थ्योरी देश का भला करेगी की नहीं। मैं आज राममनोहर लोहिया जी को प्रणाम करके कहता हूं कि अति-पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सबसे ज्यादा आगे बढ़ाने का काम किया है।'

Advertisement
15:15 IST, May 16th 2024

सपा सरकार में एक जिला-एक माफिया था: PM मोदी

उत्तर प्रदेश के भदोही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार में एक जिला-एक माफिया था। हर जिले का अलग माफिया। हर जिले में अलग माफिया का साम्राज्य। हर जिले में इन लोगों ने एक-एक माफिया को ठेके पर देकर रखा था। यहां व्यापारी सुरक्षित नहीं था, लेकिन जब से योगी जी आए हैं और उनके साथी सरकार में है, पूरा माहौल बदल गया है। अब जनता नहीं डरती, माफिया डरते हैं।

15:14 IST, May 16th 2024

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर प्रियंका गांधी ने दिया बड़ा बयान

AAP नेत्री स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी, वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है।


 

Advertisement
1
11:49 IST, May 16th 2024

एक आवाज आ रही है कि अबकी बार मोदी सरकार: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में अब तक चार चरणों के चुनाव हुए हैं, तीन चरण बाकी हैं। 4 जून का इंतजार किए बिना पूरे देश में एक आवाज आ रही है कि अबकी बार मोदी सरकार। हर एक ओर से एक ही आवाज है।

11:48 IST, May 16th 2024

जनता-जनार्दन का आशीर्वाद बीजेपी-एनडीए पर है: लालगंज में बोले PM मोदी

उत्तर प्रदेश के लालगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं। भारत की पहचान, भारत का महत्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है। दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद बीजेपी-एनडीए पर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है। कल ही CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है। ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे। पीएम ने कहा कि इन शरणार्थियों पर वहां तो जुल्म हुआ ही, लेकिन वोट बैंक की राजनीति में डूबी यहां की सरकारों व उनके साथियों ने भी इन पर जुल्म करने में कोई कमी नहीं रखी।

Advertisement
10:33 IST, May 16th 2024

आम आदमी पार्टी महिला विरोधी है- वीरेंद्र सचदेवा

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर बीजेपी लगातार AAP को घेर रही है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कल रात लखनऊ एयरपोर्ट पर अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और विभव एक साथ देखे गए। जिस व्यक्ति पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का आरोप लगा है, वह उनके साथ घूम रहा है। यह है आम आदमी पार्टी का असली चेहरा जो महिला विरोधी है और जो महिलाओं का अपमान करता है।

10:28 IST, May 16th 2024

INDI गठबंधन बुरी तरह फ्लॉप साबित होगा- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि INDI गठबंधन बुरी तरह फ्लॉप साबित होगा। चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हो, राहुल गांधी हो या अरविंद केजरीवाल, किसी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई असर नहीं हो रहा है। ये भ्रष्टाचार में डूबे पार्टियों का समूह है। इन लोगों को जनता ने अपने राज्य में नकार दिया है। बीजेपी पूरे देश में 400 पार और उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीतेगी।


 

Advertisement
10:29 IST, May 16th 2024

लखनऊ में अखिलेश के साथ केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।  सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज लखनऊ में यूपी के सभी मतदाताओं से INDI गठबंधन को वोट देने के लिए अपील करने आया हूं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि 4 बिंदु बताता हूं। पहला- मोदी अपने लिए नहीं, अमित शाह को PM बनाने के किए वोट मांग रहे हैं। दूसरा- अगर बीजेपी जीती तो 2 महीने में योगी की सीएम पद से हटाएंगे। तीसरा- पूरी तैयारी है, ये जीते तो संविधान बदल कर आरक्षण खत्म करेंगे। चौथा- आंकड़े बता रहे 4 जून को INDI गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था। जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई, उनका हटना अब लगभग तय है।

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पूरे देश के ट्रेंड बता रहे कि बीजेपी की 220 से कम सीट आ रही हैं। हरियाणा होकर आया, बीजेपी की सीटें कम हो रही हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, बिहार और राजस्थान, हर जगह इनकी सीट कम हो रही हैं।
 

09:00 IST, May 16th 2024

PM मोदी करेंगे यूपी का तूफानी दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश का तूफानी दौरा करने जा रहे हैं। पीएम मोदी की गुरुवार को यूपी के लालगंज, जौनपुर, भदोही और प्रतापगढ़ में जनसभा होनी है।

Advertisement
08:56 IST, May 16th 2024

पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी- हिमंत बिस्वा सरमा

झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार, पूरा जम्मू-कश्मीर हमारा है। पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत में लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है और उस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए हमें 400 सीटें चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता लाना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें 400 से अधिक सीटों की जरूरत है। 2047 तक अपनी अर्थव्यवस्था को अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्था से ऊपर ले जाने के लिए हमें 400 से ज्यादा सीटों की जरूरत है। ईडी और सीबीआई को मजबूत करने के लिए, हमें 400 से ज्यादा सीटें चाहिए। हमें झारखंड में कुल 16 सीटें मिलने जा रही हैं और आगे चलकर नवंबर में झारखंड में डबल इंजन सरकार बनेगी।

08:54 IST, May 16th 2024

अरविंद केजरीवाल करेंगे अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल रात लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे। वो आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Advertisement
08:49 IST, May 16th 2024

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया चुनाव प्रचार

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केशव पुरम के हथौड़ा राम पार्क में चुनाव प्रचार किया।

09:06 IST, May 16th 2024