अपडेटेड 24 February 2024 at 12:41 IST
Live: 5 राज्यों में गठबंधन, पंजाब में फाइट; अपने पार्टी सिंबल पर खड़े होंगे कांग्रेस-AAP प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: लोकसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी बढ़नी लगी है। INDI गठबंधन ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। इसी INDI Alliance के बैनर तले खड़े होकर अब कांग्रेस और आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 5 राज्यों में हाथ मिलाया है। कांग्रेस ने ममता बनर्जी को भी मनाना शुरू कर दिया है। जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि TMC के लिए दरवाजे खुले हुए हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

24 February 2024 at 12:34 IST
कांग्रेस-AAP के बीच गठबंधन का ऐलान
लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है। दोनों दल देश के 5 राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अहम बात ये है कि दो अलग-अलग दल होने की वजह से अलग-अलग चुनाव चिन्हों पर दोनों पार्टी चुनाव लड़ेंगी। शनिवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान हुआ है।
24 February 2024 at 10:55 IST
जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आज बड़ी बैठक
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बीजेपी मुख्यालय में आज बड़ी बैठक होगी। बैठक में सभी राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के साथ सहप्रभारी भी शामिल होंगे।
Advertisement
24 February 2024 at 10:53 IST
UP को लेकर दिल्ली में बीजेपी की बैठक
उत्तर प्रदेश को लेकर आज शाम बीजेपी की दिल्ली में बड़ी बैठक होगी। ये बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी और एमएलसी चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा।
24 February 2024 at 10:51 IST
ममता बनर्जी की तरफ कांग्रेस ने फेंका पासा
कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा कि बातचीत जारी है। TMC के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। TMC और ममता बनर्जी ने भी कहा है कि वे INDIA गठबंधन को मजबूत करना चाहती हैं और सबसे बड़ा मकसद बीजेपी को हराना है। हम ममता बनर्जी का बड़ा सम्मान करते हैं।
Advertisement
24 February 2024 at 10:52 IST
लोकसभा चुनाव पर केरल के मंत्री पी राजीव बोले
लोकसभा चुनाव पर केरल के मंत्री पी राजीव कहते हैं, "वाम मोर्चा इस बार लोकसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगा। पिछली बार एक विशेष स्थिति थी। मौजूदा स्थिति वामपंथ के पक्ष में है।"
24 February 2024 at 10:44 IST
राहुल गांधी फिर शुरू करेंगे न्याय यात्रा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दिल्ली से रवाना हुए। वे उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, यहां वे अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू करेंगे।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 24 February 2024 at 10:57 IST