अपडेटेड 4 June 2024 at 14:51 IST
बिहार में लालू यादव के लिए कहीं खुशी कहीं गम... जानिए बेटी मीसा और रोहिणी में कौन आगे कौन पीछे?
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की दो बेटियां इस बार चुनावी मैदान में हैं। अब तक के रूझानों में लालू की एक बेटी आगे तो दूसरी बेटी पीछे चल रही है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Lok Sabha Elections Results: विश्व की सबसे लंबी मैराथन चुनावी प्रक्रिया समाप्ति की ओर है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। काउंटिंग प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। बिहार की 40 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में NDA 31 सीट पर आगे है तो महागठबंधन को 9 सीटें मिल रही है। इस बार के चुनाव में लालू प्रसाद यादव की दो बेटियां चुनावी मैदान में है।
शुरुआती रूझानों में जो आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक लालू यादव के लिए कहीं खुशी तो कहीं गम वाली स्थिति बन गई है। दरअसल,अब तक आंकड़ों के मुताबिक पाटलिपुत्रा से मीसा भारती आगे चल रही है मगर रोहिणी आचार्य सारण से पीछे चल रही हैं। रोहिणी का मुकाबला यहां बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी से है। यहां मुकाबला दिलचस्प है। रोहिणी पहली बार चुनावी मैदान में उतरी है।
रोहिणी आचार्य सारण से पीछे
रोहिणी आचार्य 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण सीट से मैदान में उतरी हैं, जो कभी उनके पिता लालू प्रसाद यादव की सीट हुआ करती थी। लालू यादव कई बार सारण सीट से जीत चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने चारा घोटाले से जुड़े मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अयोग्य ठहराए जाने तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया। राजीव प्रताप रूडी सारण सीट से लालू की पत्नी राबड़ी देवी और समधी चंद्रिका राय के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने दोनों ही चुनाव में हराया था। राजीव प्रताप रूडी ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में इस सीट से चुनाव लड़ा और दोनों चुनाव जीते थे।
पाटलिपुत्रा सीट से मीसा भारती आगे
बात करें लालू यादव की एक और बेटी मीसा भारती की तो वो पाटलिपुत्रा सीट से RJD उम्मीदवार है। शुरूआती रूझानों में मीसा आगे चल रही है। मीसा का मुकाबला यहां बीजेपी उम्मीदवार रामकृपाल यादव से है। रामकृपाल यहां से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि एक समय रामकृपाल यादव लालू के बहुत करीबी थी दोनों के संबंध ऐसे थे कि मीसा भारती उन्हें चाचा कहकर बुलाती थी।
Advertisement
रामकृपाल को कांटे की टक्कर
मीसा भारती तीसरी बार पाटलिपुत्रा सीट से चुनावी मैदान में है। इससे पहले 2014 और 2019 के आम चुनाव में रामकृपाल यादव ने मीसा को कड़ी शिकस्त दी थी। मगर इस बार पासा पलटता हुआ नजर आ रहा है। मीसा इस बार चाचा को मात दे सकती है। इस सीट पर लोकसभा करे सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोटिंग हुई थी। रामकृपाल यादव ने 2014 के लोकसभा चुनावों में मीसा भारती को लगभग 40 हजार वोटों से जबकि 2019 के चुनाव में लगभग 39 हजार वोटों से हाराया था।
यह भी पढ़ें: BREAKING:रायबरेली सीट पर BJP उम्मीदवार दिनेश प्रताप ने राहुल से मानी हार
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 13:48 IST