अपडेटेड 10 January 2024 at 14:51 IST
LIVE UPDATES/ तुष्टिकरण की दुकान बंद होने वाली है, घमंडिया गठबंधन घबराया हुआ है- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
विपक्षी नेताओं के बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सिर्फ ममता बनर्जी ही नहीं बल्कि पूरा घमंडिया गठबंधन घबराया हुआ है क्योंकि इनलोगों की नीतियों में सनातन का विरोध कर तुष्टिकरण की नीति से वोट को इकट्ठा करने की इनकी तैयारी रहती है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read
10 January 2024 at 14:51 IST
20 जनवरी तक बढ़ी संजय-मनीष की न्यायिक हिरासत
लोकसभा की तैयारियों के बीच विपक्षी गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह और मनीष सिसोदिया की अदालत से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत 20 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है।
10 January 2024 at 11:50 IST
विपक्षी गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री का हमला
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी के राम मंदिर वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "सिर्फ ममता बनर्जी ही नहीं बल्कि पूरा घमंडिया गठबंधन घबराया हुआ है क्योंकि इनलोगों की नीतियों में सनातन का विरोध कर तुष्टिकरण की नीति से वोट को इकट्ठा करने की इनकी तैयारी रहती थी... अब ऐसे लोगों की दुकान बंद होने वाली है, उनकी राजनीति समाप्त होने वाली है... मंदिर से भाजपा क्यों राजनीति करेगी? यह भाजपा का कार्यक्रम नहीं राम जन्मभूमि ट्रस्ट का कार्यक्रम है।"
Advertisement
10 January 2024 at 11:43 IST
BJP: मां कामाख्या मंदिर के दर पहुंचे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसका एक वीडियो भी सामने आया है
10 January 2024 at 11:07 IST
विपक्षी गठबंधन में शामिल वंचित बहुजन आघाडी
सीट बंटवारे पर संजय राउत ने कहा है, "कल दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस, शिवसेना और NCP के नेता मौजूद रहे। लगभग 3 घंटे तक हमारी बातचीत हुई और बातचीत अच्छी रही। हमने तय किया है कि हमें एक साथ लड़ना है। हमने वन टू वन सीट पर भी चर्चा की है, कौन कहां लड़ेगा लगभग ये भी तय हो गया है। वंचित बहुजन आघाडी को साथ लेने का निर्णय हुआ।"
Advertisement
10 January 2024 at 07:59 IST
हमारी लड़ाई तानाशाही के खिलाफ- संजय राउत
उद्धव गुट ने महाराष्ट्र में 23 सीटों की डिमांग रखी है। इसमें उनकी तरफ से मुंबई और थाणे जैसी सीटें मांगी गई हैं। संजय राउत ने कहा है कि अगर इसमें कोई दिक्कत होती है तो हम बैठकर इसे सुलझाएंगे। हमारी लड़ाई तानाशाही के खिलाफ है।
10 January 2024 at 07:56 IST
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में सीट शेयरिंग को लेकर बात
विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A में सीट शेयरिंग पर बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में यूपी को लेकर बातचीत शुरू हुई है। हालांकि इन दोनों पार्टियों के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान तालमेल नहीं हो पाया था।
10 January 2024 at 07:48 IST
यूपी के स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी, कांग्रेस की प्रतिक्रिया
22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है। स्कूलों की छुट्टी करना सरकार का विशेषाधिकारी है। भगवान की पूजा होनी चाहिए। हम मकर संक्रांति के अवसर पर अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं।"
10 January 2024 at 07:45 IST
शिंदे गुट के 16 विधयाकों पर फैसला आज
Shiv Sena MLA Disqualification Case: एकनाथ शिंदे गुट के 16 विधायकों पर आज फैसला आना है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा है कि विधानसभा स्पीकर विधायकों की अयोग्यता के मामले में फैसला ले सकते हैं। ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) आज इस पर फैसला लेंगे। यह फैसला शिंदे गुट के 16 विधायकों पर आना है। अगर विधायक अयोग्य होते हैं तो शिंदे सरकार (Eknath Shinde Government) पर खतरा आ सकता है।
Published By : Arpit Mishra
पब्लिश्ड 10 January 2024 at 07:47 IST