अपडेटेड 23 May 2024 at 11:22 IST

काराकाट सीट पर बागी हुए तो BJP ने गिराई गाज, पवन सिंह की आई प्रतिक्रिया- अभिमन्यु अकेला है लेकिन...

काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को BJP ने पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब इस फैसले पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Follow : Google News Icon  
Pawan Singh
पवन सिंह | Image: X- @PawanSingh909

लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) में बिहार से एक नाम जो काफी चर्चा में हैं वो है भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह। पवन सिंह (Pawan Singh) के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। NDA के प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ने को पार्टी ने दल विरोधी गतिविधि बताते हुए पवन पर एक्शन लिया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आदेश के बाद पवन पर गाज गिरी। अब बीजेपी के फैसले पर सुपर स्टार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने खुद को 'महाभारत का अभिमन्यु' बताया है।

बुधवार 22 मई को पवन सिंह को बीजेपी ने बड़ा झटका दिया। काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें पार्टी से निकालने का आदेश बिहार बीजेपी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आदेश पर जारी हुआ है। पवन पर आरोप है कि वह NDA के प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और ये दल विरोधी गतिविधियां है। अब बीजेपी के फैसले पर पवन ने एक ट्वीट एक प्रतिक्रिया दी है।

पवन सिंह का X पोस्ट

पवन सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखा,  कल भी, महाभारत में अभिमन्यु अकेला था।  कृष्ण और पांडव के होते हुये। चक्रव्यूह में घेरकर राक्षसों ने मारा था।  आज भी रण में अभिमन्यु अकेला है लेकिन जनता उसके साथ है। इसके साथ उन्होंने पोस्ट में #KarakatJindabad भी लिखा है। पवन ने इशारों-इशारों में BJP को जवाब दिया है।

 BJP ने दिया पवन को झटका

बता दें कि पवन सिंह को BJP का दामन थामने का बड़ा फायदा भी मिला था। लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। पहली सूची में ही पवन सिंह का नाम जारी भी कर दिया गया था। मगर 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इनकार के पीछे क्या वजह थी एक्टर ने अब तक खुलकर नहीं बताई है। इसके बाद उन्होंने काराकाट से निर्दलाय चुनाल लड़ने का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया था।

Advertisement


काराकाट पर दिलचस्प मुकाबला

काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के फैसले के बाद पवन सिंह ने 9 मई को अपना नांमकन दाखिल किया था। इससे पहले उन्होंने यहां 2 करोड़ की कार रोड शो कर खुब सुर्खियां बटोरी थी। काराकाट से चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद से ही पवन सिंह लगातार इस क्षेत्र में लोगों के बीच जा रहे हैं। काराकाट से नामांकन के बाद उन्होंने NDA उम्मीदवार उपेंद्र सिंह कुशवाहा की टेंशन बढ़ा दी थी।  इस बीच अब BJP ने अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उनपर कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: आसनसोल से लड़ने से इनकार, फिर 2 करोड़ की गाड़ी से पावर शो... पवन सिंह को BJP ने क्यों दिया झटका?

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 May 2024 at 11:01 IST