अपडेटेड 14 March 2024 at 16:43 IST

बसपा ने एंट्री करते ही दिया था दानिश अली को टिकट, अमरोहा सीट के लिए अब खटखटा रहे कांग्रेस का दरवाजा

बहुजन समाज पार्टी से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की।

Follow : Google News Icon  
Danish ali
सोनिया गांधी से मिले दानिश अली | Image: @KDanishAli

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

दानिश अली ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए ‘‘सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया।’’ उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट भी किया।

दानिश अली ने  X पर किया ऐलान

दानिश अली ने अपने X पोस्ट में लिखा,‘‘अमरोहा से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी जी का आशीर्वाद पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनका दिल भारत के गरीबों के लिए धड़कता है। उनकी अध्यक्षता वाली एनएसी (राष्ट्रीय सलाहकार परिषद) ने मनरेगा, आरटीआई, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा जैसे ऐतिहासिक, गरीब हितैषी और पारदर्शी कानूनों को बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।’’

सूत्रों का कहना है कि अली अमरोहा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं उनमें अमरोहा भी शामिल है।

Advertisement

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए थे दानिश

दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे। वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे। अली को पिछले साल नौ दिसंबर को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था।

बता दें कि दानिश अली साल 2019 से अमरोहा से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े और जीते भी। मगर 9 दिसंबर 2023 को उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निलंबित कर दिया। इसके बाद से ही उनकी कांग्रेस के सात नजदिकियां बढ़ गई।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: AAP ने जारी की लिस्ट...फरीदकोट से CM भगवंत मान के करीबी कॉमेडियन को टिकट
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 March 2024 at 16:19 IST