अपडेटेड 4 June 2024 at 10:11 IST
LoK Sabha Election Results Live: राहुल गांधी ने सबको चौंकाया, Wayanad और Raebareli दोनों सीट पर आगे
Results 2024 Live: लोकसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में राहुल गांधी ने सभी को चौंका दिया है। राहुल रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Rahul Gandhi News: लोकसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में राहुल गांधी ने सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी दोनों लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राहुल गांधी ने इस वायनाड के साथ साथ रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा है। रायबरेली पर पिछली बार सोनिया गांधी जीती थीं और राहुल ने खुद वायनाड सीट से जीत हासिल की थी। अभी तक साढ़े 9 बजे तक के रुझानों में राहुल गांधी दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड सीट पर 64 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए थे। इस बार वायनाड संसदीय क्षेत्र में राहुल के प्रतिद्वंद्वियों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नेता एनी राजा और बीजेपी की राज्य इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन हैं। राहुल गांधी ने 2019 में वायनाड में 7 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।
सोनिया गांधी की जगह रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी यहां भी बढ़त बनाए हुए हैं। रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 10 बजे तक रायबरेली में राहुल गांधी ने 18 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई। अभी भी राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है।
Advertisement
2019 में केंद्र में बीजेपी ने बनाई थी सरकार
लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर देश की धड़कनें तेज हैं। मैराथन मतदान के समापन के बाद आज 4 जून को नतीजे आ रहे हैं। देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 272 सीटों की जरूरत रहेगी। 2019 में बीजेपी ने अकेले 303 सीटें जीती थीं, जबकि उसके नेतृत्व वाले NDA 91 को 354 सीटें हासिल सीटें हासिल हुईं।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 09:59 IST