अपडेटेड 16 March 2024 at 18:24 IST
बर्फ- जंगल, हेलीकॉप्टर में उड़ेंगे लेकिन एक-एक वोट लाएंगे; लोकसभा चुनाव में EC का मेगा प्लान
राजीव कुमार ने कहा, 'बेताज चैंपियन!! भारत का चुनावी लोकतंत्र इसलिए काम करता है क्योंकि इसे 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी कुशलतापूर्वक चलाते हैं।'
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को देश में लोकसभा चुनाव सहित 4 राज्यों और पूरे देश की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे देश का चुनावी लोकतंत्र कैसे काम करता है और इसके लिए उन्होंने क्या मेगा प्लान तैयार किया है। उन्होंने बताया कि देश में वोटिंग के लिए 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी बहुत ही कुशलतापूर्वक चलाते हैं। उन्होंने इस दौरान इस बात का दावा भी किया है कि चाहे बर्फ से गुजरना पड़े चाहे नदी पार करना पड़े और चाहे हवा में उड़कर ही जाना पड़े लेकिन हम हर मतदाता को बूथ तक जरूर लेकर जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ इलेक्शन कमीश्नर राजीव कुमार ने बताया कि कैसे भारत का चुनावी लोकतंत्र का उत्सव के रूप में मनाता है। उन्होंने चुनाव आयोग के कर्मचारियों को बेताज बादशाह बताते हुए कहा, 'बेताज चैंपियन!! भारत का चुनावी लोकतंत्र इसलिए काम करता है क्योंकि इसे 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी कुशलतापूर्वक चलाते हैं। इनमें से एक योग्य कंधो पे ही गणतंत्र का त्योहार सफल हो पाता है। वे अतिरिक्त मील चलते हैं ताकि मतदाताओं को ऐसा न करना पड़े। ईसीआई उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण को सलाम करता है!'
बर्फ-जंगल और हवा में उड़कर लाएंगे एक-एक वोट
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि हमें देश के एक-एक नागरिकों के वोट की कीमत का अंदाजा है इसलिए हम हर वोटर को बूथ तक ले आने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हमें वोटर्स को बूथ तक ले जाने के लिए जो कुछ भी करना पड़ेगा हम करेंगे। इसके लिए चाहे हमें बर्फ पर चलना पड़े, चाहे नदी पार करना पड़े और चाहे हमें हवा में उड़कर हेलिकॉप्टर का प्रयोग करना पड़े। इलेक्शन कमीशन ने इस दौरान ये भी बताया कि वो इस बार बुजुर्ग, महिला, दिव्यांग वोटरों के लिए क्या-क्या सुविधाएं मुहैया करने वाले हैं।
देश में कुल 97 करोड़ वोटर
भारत में 97 करोड़ मतदाता हैं। 49.72 पुरुष मतदाता, जबकि 47.13 करोड़ महिला मतदाता हैं। 48044 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं। 1.8 करोड़ नए मतदाता होंगे, जिनकी उम्र 18-19 साल की है। 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 85 साल से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 साल से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40 प्रतिशत से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं।
Advertisement
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 16 March 2024 at 18:03 IST