Updated April 26th, 2024 at 21:33 IST

अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्धि तक ले जाएगी जनता, देश को पीएम मोदी पर विश्वास- बांसुरी स्वराज

PM मोदी के 'अबकी बार 400 पार' के संकल्प को पूरा करने के लिए नई दिल्ली लोकसभा सीट से BJP की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज लगातार लोगों के बीच जा रही हैं।

Reported by: Deepak Gupta
देश को पीएम मोदी पर विश्वास- बांसुरी स्वराज | Image:ANI
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अभी भी 5 चरण का मतदान बाकी है।  देश की राजधानी दिल्ली में 6वें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। बीजेपी 400 पार के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'अबकी बार 400 पार' के संकल्प को पूरा करने के लिए नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज लगातार लोगों के बीच जा रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को IIT गेट के सामने एसडीए मार्केट के पास 'जन संपर्क यात्रा' में भाग लिया।

Advertisement

पीएम मोदी के संकल्प को जनता सिद्धि तक ले जाएगी- बांसुरी

Advertisement

जन संपर्क यात्रा के दौरान बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का अगाध विश्वास है। इसलिए अबकी बार 400 पार, ये संकल्प है जिसे भारत की जनता सिद्धि तक लेकर जाएगी।

नई दिल्ली सीट पर सोमनाथ भारती से मुकाबला

Advertisement

नई दिल्ली लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज का मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती के साथ होना है। ये उनका पहला चुनाव है। बांसुरी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कामों को लेकर बांसुरी जनता के बीच जा रही हैं।  बीजेपी ने उन्हें दो बार की सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह मैदान में उतारा है।

दिल्ली में 25 मई को होगी वोंटिग

Advertisement

दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी। सभी सात सीटों पर 25 मई यानी छठे चरण में मतदान होना है। दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (गठबंधन) के बीच मुकाबला है। दिल्ली में चांदनी चौक, नई दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, दिल्ली पूर्व, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की सीट शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद जैसे शब्द गढ़े, राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया; जनता माफ नहीं करेगी-अमित शाह

Advertisement

Published April 26th, 2024 at 21:33 IST

Whatsapp logo