अपडेटेड 27 February 2024 at 19:11 IST

कौन हैं सुशील गुप्ता?जो राज्यसभा सदस्य रहने के बाद अब लोकसभा के लिए कुरुक्षेत्र से बने AAP उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए सुशील गुप्ता को बतौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। जानें कौन हैं सुशील गुप्ता?

Follow : Google News Icon  
Sushil Gupta and CM Arvind Kejriwal
सुशील गुप्ता और सीएम अरविंद केजरीवाल | Image: @DrSushilKrGupta /PTI

Kurukshetra Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज 27 फरवरी को आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजनीतिक मामलों की समिति (Political Affairs Committee) की बैठक बुलाई, जिसके बाद AAP ने दिल्ली की 4 और हरियाणा की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें AAP ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र सीट से पूर्व राज्यसभा सांसद और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कुरुक्षेत्र सीट से आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन के तहत सीट पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं। 

आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की 4 और हरियाणा की एक लोकसभी सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है जिसमें कुलदीप कुमार पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, सोमनाथ भारती नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, सहीराम पहलवान दक्षिणी दिल्ली से और महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हरियाणा में सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

कौन हैं कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से घोषित सुशील गुप्ता?

सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) के बारे में बात कि जाए तो वह हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं, जिन्हें अक्सर सार्वजनिक मंचों पर आम आदमी पार्टी का पक्ष रखते हुए देखा जाता है। वह हमेशा बेबाकी से जनता के सामने अपनी बात रखते हैं। 

Advertisement
PC : @DrSushilKrGupta

खबरों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने कहा कि सुशील कुमार गुप्ता ने हरियाणा की चुनावी राजनीति में खुद को पूरी तरह झोंकने की बात कही थी, जिसके बाद उनकी जगह स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजा गया। इसलिए आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए सुशील गुप्ता को बतौर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

सोशल एक्टिविस्ट सुशील गुप्ता कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हार चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर से भी एक एक्सपर्ट तलाश रही थी। बता दें सुशील गुप्ता ने एजुकेशन और हेल्थ सेक्टर में काफी काम किया हुआ है। 

Advertisement

शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के मुद्दों पर AAP को सुशील पर भरोसा

सूत्रों के मुताबिक, 2013 का दिल्ली विधानसभा चुनाव मोती नगर से कांग्रेस के टिकट पर लड़ने के बाद उन्होंने धीरे-धीरे पार्टी से दूरी बना ली थी। वह आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि सुशील गुप्ता राज्यसभा में एक मजबूत आवाज होंगे, खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी को सुशील गुप्ता पर पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़ें : पंजाबी कंपोजर Bunty Bains पर चली गोली, मूसेवाला के साथ था खास कनेक्शन

PC : @DrSushilKrGupta / PTI

समझौते के तहत कांग्रेस 9 और आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी

हरियाणा में आम आदमी पार्टी जहां एक सीट पर चुनाव लड़ेगी, वहीं तय समझौते के तहत कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पिछले लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो हरियाणा में 10 की 10 सीटें बीजेपी के पाले में गई थीं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में AAP ने खोले पत्ते, 4 लोकसभा सीटों पर की प्रत्याशी की घोषणा

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 February 2024 at 17:43 IST