अपडेटेड 19 April 2024 at 14:12 IST

पश्चिम बंगाल में पोलिंग बूथ के बाथरूम में मिली ऑनड्यूटी CRPF जवान की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के माथाभांगा में चुनाव ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ जवान (CRPF) की रहस्‍यमय तरीके से मौत हो गई।

Follow : Google News Icon  
Dead body
Dead body | Image: Shutterstock

Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल के माथाभांगा में चुनाव ड्यूटी में लगे सीआरपीएफ जवान (CRPF) की रहस्‍यमय तरीके से मौत हो गई। जवान की लाश पोलिंग बूथ के बाथरूम में मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जवान बाथरूम में गिर गया था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे अस्‍पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के की है।  माथाभांगा में एक मतदान केंद्र के बाथरूम के अंदर एक सीआरपीएफ जवान (CRPF Jawan) अचेत हालत में मिला। लोगों ने देखा तो जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि पूरे मामले में अबतक किसी गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की आज पहले चरण की वोटिंग होगी। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आज ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग है।

मतदान से कुछ घंटे पहले बंगाल के कूच बिहार में हमले में तृणमूल के दो कार्यकर्ता घायल

Advertisement

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र में मतदान से कुछ घंटे पहले बृहस्पतिवार रात अज्ञात हमलावरों के हमले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए, उत्तर बंगाल विकास मंत्री और टीएमसी के दिनहाटा से विधायक उदयन गुहा ने एक स्थानीय अस्पताल में संवाददाताओं से कहा कि दोनों दिनहाटा में बूथ समिति अध्यक्ष के घर जा रहे थे, तभी उन्हें रोका गया और उनपर धारदार हथियारों से हमला किया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- 'हर वोट कीमती, हर आवाज का महत्व', PM Modi ने मतदाताओं से की खास अपील; जानिए और क्या कहा

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 19 April 2024 at 09:10 IST