अपडेटेड 13 April 2024 at 21:41 IST

मंडी से विक्रमादित्य को टिकट... कांग्रेस ने जारी कर दी एक और लिस्ट, 16 उम्मीदवारों का ऐलान

हिमाचल की बात करें तो मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर मुहर लगी है, तो शिमला से विनोद सुल्तानपुरी तो को मैदान में उतारा गया है।

Follow : Google News Icon  
vikramaditya singh
विक्रमादित्य सिंह | Image: vikramaditya singh/x (self) (फाइल)

Lok Sabha Elections : आगामी लोकसभा चनावों के लिए कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

हिमाचल की बात करें तो मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर मुहर लगी है, तो शिमला से विनोद सुल्तानपुरी तो को मैदान में उतारा गया है। वहीं चंडीगढ़ से मनीष तिवारी को टिकट दिया गया है। 

इससे पहले आज दिन में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लिए कुछ लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। हिमाचल प्रदेश के लिए सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाग लिया।

बैठक में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला भी उपस्थित थे। हरियाणा के लिए सीईसी की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं के अलावा, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा ने भाग लिया।

Advertisement

पंजाब के लिए जल्द ऐलान होगा- अमरिंदर राजा वडिंग

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने कहा कि पार्टी ने सात से आठ सीट के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही उनकी घोषणा की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “आज कांग्रेस मुख्यालय में सीईसी की बैठक बहुत सार्थक रही। लगभग 7-8 सीट के लिए हमारे उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही घोषणा की जाएगी। प्रत्येक पंजाबी नरेन्द्र मोदी की नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए मानसिक रूप से तैयार है और संसदीय चुनाव 2024 में कांग्रेस को वोट देगा।”

(इनपुट- पीटीआई)

इसे भी पढ़ें :  अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय पर्यटक बनेंगे गोपी थोटाकुरा, स्पेस मिशन में बनाएंगे ये रिकॉर्ड

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 April 2024 at 21:41 IST