अपडेटेड 30 May 2024 at 20:35 IST
VIDEO: केजरीवाल और पत्नी सुनीता ने मुख्यमंत्री मान की नन्ही सी बिटिया को गोद में उठाकर किया दुलार
मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के संगरूर में चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने घर में जन्मी नन्ही सी बेटी से मुलाकात की
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Punjab Loksabha Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के संगरूर में चुनाव प्रचार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने घर में जन्मी नन्ही सी बिटिया से मुलाकात की, उस वक्त सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी उनके साथ मौजूद थी। दोनों ने छोटी से बेटी को गोद में उठा लिया और दुलार किया। बच्ची से दुलार करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर वीडियो शेयर किया है।
पंजाब में एक जून को होनी है वोटिंग
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के घर 2 महीने पहले बेटी ने जन्म लिया था। उस वक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे इसलिए वह अब जाकर सीएम मान के घर उनकी बिटिया से मिलने पहुंचे हैं। बता दें, पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान अंतिम चरण में यानी एक जून को होना है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 30 May 2024 at 20:35 IST