अपडेटेड 4 June 2024 at 22:59 IST
LIVE UPDATES/ Lok Sabha Election Results: यूपी में सपा ने BJP को दिया तगड़ा झटका, सपा ने 37 सीटों पर दर्ज की जीत
UP Lok Sabha Election 2024 Results Live: लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें टिकी हैं। राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी को यहां 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है। 2019 में UP में BJP ने सबसे ज्यादा 62 सीटें जीतीं। बसपा के खाते में 10, सपा को 5, अपना दल (सोनेलाल) को 2 और कांग्रेस पार्टी के खाते में एक सीट आई थी।
- चुनाव न्यूज़
- 9 min read

4 June 2024 at 22:58 IST
सपा को 37 और बीजेपी को 33 सीट
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सपा को 37, बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 6 सीट मिली हैं।

4 June 2024 at 22:55 IST
अखिलेश यादव की जीत
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय सीट पर 1,70,922 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव को कन्नौज में 6,42,292 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 4,71, 370 मत प्राप्त हुए।
Advertisement
4 June 2024 at 21:14 IST
अफजाल अंसारी की जीत
गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने गाजीपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के पारसनाथ राय को हराया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, अफजाल अंसारी ने पारसनाथ राय को 1,24,861 मतों के अंतर से हार दिया। अफजाल अंसारी को 5,39,912 वोट मिले, जबकि राय को 4,15,051 मत मिले। बसपा के उमेश कुमार सिंह को 1,64,964 मत से संतोष करना पड़ा।
4 June 2024 at 21:12 IST
इकरा हसन चौधरी की जीत
उत्तर प्रदेश के कैराना संसदीय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार इकरा हसन चौधरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार को 69,116 मतों के अंतर से पराजित किया।
Advertisement
4 June 2024 at 19:56 IST
BJP और सपा की 16-16 सीटों पर जीत
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बीजेपी और सपा ने अभी तक 16-16 सीटों पर जीत दर्ज की है।
4 June 2024 at 19:30 IST
महराजगंज में बीजेपी की जीत
उत्तर प्रदेश के महराजगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी को 35,451 मतों के अंतर से पराजित कर चुनाव जीता है।
4 June 2024 at 19:23 IST
देवरिया में बीजेपी की जीत
उत्तर प्रदेश की देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के शशांक मणि त्रिपाठी ने कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह को 34,842 मतों के अंतर से पराजित किया।
4 June 2024 at 18:58 IST
श्रावस्ती से साकेत मिश्रा की हार
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के बेटे साकेत मिश्रा श्रावस्ती से चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा के राम शिरोमणि वर्मा ने 74 हजार 485 वोट से हरा दिया।
4 June 2024 at 17:55 IST
कानपुर देहात में बीजेपी की जीत
अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की जीत हुई है। उन्होंने 60 हजार 248 वोट से तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है।
4 June 2024 at 17:54 IST
रमेश अवस्थी की जीत
कानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी की 24 हजार 142 वोटों से जीत दर्ज की है।
4 June 2024 at 17:06 IST
देश के सबसे युवा सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज
कौशाम्बी लोकसभा सीट से दिग्गज भाजपा नेता विनोद सोनकर को पराजित करने वाले पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसी साल एक मार्च को उन्होंने 25 वर्ष की आयु पूरी की है। जीत के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि कौशाम्बी की जनता ने नौजवान को सांसद बनाया है। यहां की समस्याओं को मैं संसद में उठाऊंगा। जनपद की जनता ने सबसे कम उम्र के युवा को चुनाव जिताकर एक इतिहास कायम किया है। भाजपा प्रत्याशी को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। राजाभैया के सवाल पर कहा कि हमें सबका समर्थन और आशीर्वाद मिला है। हम सबके पास आशीर्वाद लेने के लिए गए थे और सबने आशीर्वाद दिया है। बता दें कि सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज की स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित बोर्डिंग कॉलेज से हुई है। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने लंदन से बीकाम की डिग्री हासिल की है। पुष्पेंद्र संभवत: देश के सबसे युवा लोकसभा प्रत्याशी होंगे। इसी साल एक मार्च को ही उनकी उम्र 25 साल पूरी हुई है।
4 June 2024 at 15:35 IST
बदायूं में सपा पीछे, भाजपा 18655 मत से आगे, बसपा है मुकाबले से बाहर
बदायूं में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। पहले चक्र के परिणाम सुबह साढ़े नौ बजे आए तो भाजपा खेमें में उत्साह छा गया। सपाई भी उम्मीद कर रहे थे कि आगे चुनाव परिणाम में बदलाव होगा। पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई लेकिन तीसरे चक्र से भाजपा ने बढ़त बनाई। फिर छठे चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। छह चक्र तक 2,21,751 मतों की गिनती हुई जिसमें 18655 मतों से भाजपा ने बढ़त बनाई है। कुल 11 उम्मीदवार हैं। भाजपा से दुर्विजय सिंह और सपा से आदित्य यादव उम्मीदवार हैं। बसपा के मुस्लिम खां ने अब तक 28482 मत प्राप्त किए हैं
4 June 2024 at 15:33 IST
अलीगढ़ से बीजेपी पीछे
अलीगढ़ में 18 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। सपा के बिजेंद्र सिंह 22013 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा पीछे है।
4 June 2024 at 15:32 IST
फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा 6412 वोटों से आगे
प्रवीण पटेल( भाजपा ) :224420
अमरनाथ मौर्या (सपा) 218008
जगन्नाथ पाल ( बसपा ) : 41205
4 June 2024 at 15:31 IST
अजय मिश्र टेनी पिछड़ गए
खीरी सीट पर दो बार के सांसद अजय मिश्र टेनी पिछड़ गए हैं। टेनी 21,210 वोटों से पीछे चल रहे हैं। टेनी का पुत्र अपने समर्थक एजेंटों के साथ चुपचाप मतगणना स्थल से चले गए हैं।
4 June 2024 at 15:31 IST
शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 22949 वोट से आगे
भाजपा (अरुण सागर) 196931
सपा (ज्योत्सना गौंड) 173982
बसपा (दोदराम वर्मा) 24125
4 June 2024 at 15:30 IST
अरुण गोविल ने फिर बनाई बढ़त
फैजाबाद लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 14,118 वोटों से आगे चल रहे हैं। अवेध तेजी से बढ़त बना रहे हैं।
अवधेश प्रसाद- 275737
लल्लू सिंह (भाजपा)- 261619
4 June 2024 at 15:29 IST
लखनऊ में सपा-बीजेपी समर्थकों में मारपीट
लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट हो गई है। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। घटना में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता घायल हो गया है और उसका सिर फट गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हटाया। मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है।
4 June 2024 at 15:28 IST
रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार ने स्वीकारी हार
रायबरेली में भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार ली है और एक भावुक नोट लिखा है। दिनेश ने कहा, मैंने रायबरेली की देवतुल्य जनता की विनम्रता के साथ खूब परिश्रम करके सेवा की। फिर भी मुझसे अपनी सेवाओं के दौरान मन वचन कर्म से कोई त्रुटि रह गई हो या किसी को पीड़ा पहुंची हो तो हम रायबरेली वासियों से क्षमा प्रार्थी हैं।
4 June 2024 at 15:23 IST
प्रचंड जीत की तरफ पीएम मोदी
वाराणसी में 25वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी से नरेंद्र मोदी को 557489, कांग्रेस से अजय राय को 412362 वोट मिले। बीजेपी कुल 145127 वोटों से आगे है। गुना लोकसभा सीट पर बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया 4,77,774 वोटों से आगे हैं। सिंधिया को 8,21,876 वोट, कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह को 3,44,102 वोट मिले। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी हैदराबाद सीट पर 2.17 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। मणिपुर की दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे है। मिर्ज़ापुर में अपना दल (एस) की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल 7858 मतों से आगे हैं।
4 June 2024 at 15:22 IST
हरदोई सीट पर भाजपा के जय प्रकाश 22331 हजार से वोटों से आगे
हरदोई सीट पर भाजपा के जय प्रकाश 22331 हजार से वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की ऊषा वर्मा हैं।
4 June 2024 at 15:20 IST
स्मृति ईरानी 95,962 वोटों से पीछे
कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी की स्मृति ईरानी को 95,962 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।
4 June 2024 at 11:52 IST
अफजाल अंसारी के बेटी नुसरत का बुरा हाल
गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी के बेटी नुसरत का बुरा हाल, अबतक 1000 वोटों का आंकड़ा भी नहीं कर पाई पार
4 June 2024 at 10:21 IST
गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल आगे
यूपी के गाजीपुर लोकसभा सीट से माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। इसी सीट पर उनकी बेटी भी इंडीपेंडेंट कैंडिडेट हैं।
4 June 2024 at 09:58 IST
यूपी में बृजभूषण के बेटे करणभूषण सिंह आगे
यूपी के वीआईपी लोकसभा सीट कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करणभूषण सिंह आगे चल रहे हैं। रुझानों में करणभूषण 4 हजार वोटों से आगे हैं।
4 June 2024 at 09:47 IST
अमेठी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी पीछे
अमेठी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी पीछे चल रही हैं। भाजपा की दो कद्दावर नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) शुरुआती काउंटिंग में पीछे चल रही हैं। अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा हैं। बसपा से नन्हे सिंह चौहान हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 3018 वोट से आगे चल रहे हैं।
4 June 2024 at 09:41 IST
रामायण शो के राम अरुण गोविल पीछे
मथुरा से हेमा मालिनी 12,100 वोटों से आगे हैं। रवि किशन भी 8090 वोटों से आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट से रामायण शो के राम अरुण गोविल 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
4 June 2024 at 09:30 IST
रुझानों में सपा ने सबको चौकाया, यूपी में 32 सीटों पर बनाई बढ़त
रुझानों में सपा ने सबको चौकाया, यूपी में 32 सीटों पर बनाई बढ़त; BJP अबतक 25 सीटों पर आगे है। हालांकि ये रुझान है, परिणाम में अंतर आ सकते हैं।
4 June 2024 at 09:02 IST
बंदायू से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीछे
बंदायू से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीछे।
4 June 2024 at 08:32 IST
लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं।
लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं यूपी में NDA 45 सीटों पर आगे चल रही है।
4 June 2024 at 08:31 IST
जनता ने इंडी गठबंधन को दंड दिया है- दिनेश शर्मा
यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने कहा-राहुल गांधी के साथ इस बार दगा हो गया है। तीसरी बार जीता का नया रिकॉर्ड बनेगा। नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े काम संपादित करेंगे। इंडी गठबंधन के संविधान बदलने वाले झूठ पर जनता ने विश्वास नहीं किया है। जनता ने इंडी गठबंधन को दंड दिया है।
4 June 2024 at 07:45 IST
यूपी में धारा 144 लागू
यूपी में लोकसभा चुनाव में मतगणना के दौरान दंगे फैलाने का आरोप लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने इस संबंध में चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पार्टी के लोग मतगणना के दौरान दंगा फैला सकते हैं।
4 June 2024 at 07:15 IST
20 से 25 प्रतिशत मुस्लमान ने बीजेपी को वोट दिया है- राजभर
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान आया है। राजभर ने कहा, मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने ईवीएम में वोट भर दिए हैं। सपा-कांग्रेस के साथ इसलिए समझौता किया है कि मुस्लमान वोट कांग्रेस के साथ चला जाता है। 20 से 25 प्रतिशत मुस्लमान ने बीजेपी को वोट दिया है, चाहे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर दे रहा हो। लंबे समय तक कांग्रेस और सपा के शासन से उनका (मुस्लमान) नुकसान हुआ है। एनडीए गठबंधन के साथ वोटों का अम्बार है। मोदी जी का काम बोल रहा है।
3 June 2024 at 18:03 IST
UP Lok Sabha Election 2024 Results Live: उत्तर प्रदेश में किस दल ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा
UP Lok Sabha Election 2024 Results Live: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों का मुकाबला त्रिकोणीय रहा है। एक तरह बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA है, दूसरी तरफ विपक्ष का INDI गठबंधन है। उसके अलावा मायावती की पार्टी बसपा ने अकेले चुनाव लड़ा है।
NDA: बीजेपी ने 80 लोकसभा सीट में से 75 पर चुनाव लड़ा। बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 2 सीट (मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज) पर प्रत्याशी उतारे। ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा ने घोसी सीट पर चुनाव लड़ा। जयंत चौधरी की रालोद ने बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ा।
INDI अलायंस: 80 लोकसभा सीट में से समाजवादी पार्टी ने 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। तृणमूल कांग्रेस का एक उम्मीदवार भी INDI गठबंधन की तरफ से मैदान में उतारा गया था।
मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में अकेले ही किस्मत आजमाई और राज्य की सभी 80 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे।
3 June 2024 at 18:02 IST
UP Lok Sabha Election 2024 Results Live: यूपी में 2019 का प्रदर्शन दोहराएगी बीजेपी?
UP Lok Sabha Election 2024 Results Live: लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें टिकी हैं। वो इसलिए कि दिल्ली में केंद्र की सरकार बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी को यहां 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद है। Exit Poll के अनुमान भी बताते हैं कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में लीड करेगी।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 05:45 IST