अपडेटेड 10 April 2024 at 20:16 IST
गाजीपुर: मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय देंगे अफजाल को चुनौती, जीत के लिए BJP का ये स्पेशल प्लान
BJP ने गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) से मुकाबले के लिए मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय (Parasnath Rai) को मैदान में उतारा है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Lok Sabha Election : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए 10 अप्रैल को नई लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (Afzal Ansari) से मुकाबले के लिए मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय (Parasnath Rai) को मैदान में उतारा है।
पारसनाथ राय को गाजीपुर से चुनाव में उतारने के पीछे भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खास रणनीति तैयार की है। इस रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कमर कस ली है। अब गाजीपुर से अफजाल अंसारी के खिलाफ पारसनाथ राय के साथ संघ जमीन पर काम करेगा।
मनोज सिन्हा को उम्मीदवार बनाना चाहता था संघ
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजीपुर से अफजाल अंसारी के खिलाफ मनोज सिन्हा को चुनाव लड़ाना चाहता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनोज सिन्हा को कश्मीर से हटाने के पक्ष में नहीं थे, लिहाजा संघ और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच लंबी बातचीत के बाद मनोज सिन्हा के करीबी पारसनाथ राय के नाम पर सहमित बनी। जिसके बाद उनके नाम का ऐलान गाजीपुर से किया गया।
Advertisement
कौन हैं पारसनाथ राय?
गाजीपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पारसनाथ राय, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के प्रबंध संचालक हैं । वो जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के करीबियों में से एक गिने जाते हैं। पारसनाथ राय मनोज सिन्हा के चुनाव इंचार्ज भी रह चुके हैं। वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं और सबसे बड़ी बात अब तक कोई चुनाव नहीं लड़े हैं। पारसनाथ राय, गाजीपुर स्थित मनिहारी ब्लॉक के जखनियां विधानसभा के सिखडी निवासी हैं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
Advertisement
कई उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा
बीजेपी के नई लिस्ट आने के पहले गाजीपुर की सीट पर कई नामों की चर्चा थी, इनमें मनोज सिन्हा के बेटे अभिनव सिन्हा, कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय के अलावा और भी कई नामों पर चर्चा हुई। लेकिन संघ और बीजेपी ने पारसनाथ राय ने नाम पर अंतिम मुहर लगाई।
बीजेपी ने साधे कई समीकरण
पारसनाथ राय को गाजीपुर से उम्मीदवार बनाकर भारतीय जनता पार्टी के कई समीकरण साधे हैं। इसमें सबसे पहला तो पासरनाथ राय का भूमिहार होना। इस सीट भूमिहार वोट अच्छी तादात में है। वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबी होने के कारण पारस नाथ के पक्ष में रहा।
गाजीपुर में जीत का समीकरण
गाजीपुर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां मुसलमानों की तादात सबसे ज्यादा है। यही कारण रहा कि 2019 में मोदी लहर में भी अफजाल अंसारी यहां से चुनाव जीत गए। रिपोर्ट की मानें तो गाजीपुर में 3 लाख मुस्लिम, 2.5 लाख कुशवाह, 2 लाख राजपूत, 1.5 बिंद, 1 लाख वैश्य और 1 लाख ब्राह्मण वोट हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मैदान में उतरने के बाद मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। क्योंकि मुस्लिम वोटों के मुकाबले हिंदू वोटों का एक जुट होना पारसनाथ राय के जीत के समीकरण को आसान कर देगा।
इसे भी पढ़ें : BJP List: मैनपुरी से भाजपा ने खोले पत्ते तो डिंपल की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा-अच्छा हुआ मंत्री...
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 20:16 IST