Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 14:36 IST

'चाचा गए, भतीजे के पांव उखड़ रहे', सपा पर CM योगी आदित्यनाथ ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश के सीएम तूफानी चुनावी प्रचार करने बदायूं पहुंचे। विशाल जनसमूह को संबोधित किया और समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला।

Reported by: Kiran Rai
CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | Image:R Bharat
Advertisement

UP CM Targets Akhilesh Yadav: यूपी के सीएम ने सपा के कंफ्यूजन को रेखांकित किया। शिवपाल यादव और अखिलेश का नाम लिए बिना चुटकी ली। बार बार टिकट उम्मीदवार बदलने को लेकर सपा सुप्रीमो पर प्रहार किया। उन्होंने सपा पर लोकसभा चुनावों को लेकर संजीदा न होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने विपक्ष के हिडन एजेंडे की भी बात की।

सीएम ने इससे पहले आंवला लोकसभा में हुंकार भरी। 10 सवाल पूछ विपक्ष को बेदम किया। जनता से अपील की कि यही वह क्षेत्र है जहां अज्ञातवास के दौरान पांच पांडवों से यक्ष ने प्रश्‍न किए थे और उन प्रश्‍नों का उत्‍तर धर्मराज युद्ध‍िष्ठिर ने दिया था।  वे 100 प्रश्‍न थे लेकिन मैं केवल 10 प्रश्‍न बता रहा हूं।

Advertisement

चाचा ने किया पलायन, भतीजे के पांव उखड़े...

सीएम योगी ने सपा सुप्रीमो और उनके चाचा के असमंजस पर चुटकी ली। बोले- 'पहले चाचा को टिकट दिया तो चाचा पे उमर का ज्यादा बोझ आ गया और चाचा ने पलायन का रास्ता अपना लिया, अब भतीजे पर विश्वास करने का प्रयास हुआ है लेकिन भतीजे के पांव पहले ही उखाड़ चुके हैं।'

Advertisement

विपक्ष का हिडन एजेंडा

सीएम योगी ने विपक्षी खेमे की चाल की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस, सपा और बसपा का हिडेन एजेंडा उनके घोषणा पत्र से उजागर हो रहा है। वे फिर से प्रदेश को, देश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। वे भारत के विभाजन की आधारशिला रखना चाहते हैं...

जनता करेगी हिसाब किताब- सीएम योगी

बदायूं में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लोकसभा का चुनाव चल रहा है और लोकसभा का चुनाव देश की सर्वोच्च पंचायत का चुनाव है लेकिन इस चुनाव को भी समाजवादी पार्टी ने मजाक का विषय बना दिया है... मैदान में अखाड़ा सजाने से पहले ही समाजवादी पार्टी अपना प्रत्याशी बदल चुकी है... जनता जनार्धन कह चुकी है कि ये प्रत्याशी बदलने से कुछ नहीं होने वाला है। पुराना जो भी लेखा-जोखा समाजवादी पार्टी का है उसे जनता फिर से करने वाली है।"

आंवला में पूछे 10 सवाल

आह्वान किया कि वे सपा, कांग्रेस और बसपा के नेताओं से 10 यक्ष प्रश्‍न पूछे। उन्‍होंने कहा कि यही वह क्षेत्र है जहां अज्ञातवास के दौरान पांच पांडवों से यक्ष ने प्रश्‍न किए थे और उन प्रश्‍नों का उत्‍तर धर्मराज युद्ध‍िष्ठिर ने दिया था। सीएम योगी ने कहा कि वे 100 प्रश्‍न थे लेकिन मैं केवल 10 प्रश्‍न बता रहा हूं। आप सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्‍याशियों  से प्रश्‍न पूछिए। पूछिए किए कांग्रेस को देश में करीब 60 से 65 वर्षों तक शासन करने का अवसर मिला। सपा और बसपा को यूपी में तीन-तीन, चार-चार बार सत्‍ता में आने का मौका मिला लेकिन इन्‍होंने देश और प्रदेश के सामने के कारण क्‍या-क्‍या समस्‍याएं खड़ी की थीं।

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस को नेहा जैसी बेटियों की नहीं वोट बैंक की फिक्र', बेलगावी में बोले पीएम मोदी

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 14:36 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

22 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo