अपडेटेड 3 March 2024 at 08:43 IST

'मेरी मां का आशीर्वाद...' नई दिल्ली से टिकट मिलने पर भावुक हुईं सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी

Bansuri Swaraj: बीजेपी का टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने अपनी मां सुषमा स्वराज को याद किया है।

Follow : Google News Icon  
Sushma Swaraj with daughter Bansuri
बेटी बांसुरी के साथ सुषमा स्वराज | Image: X

Bansuri Swaraj: बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों के नामों के साथ अपनी पहली सूची जारी कर दी है। नई दिल्ली सीट से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया गया है। ये बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को धन्यवाद दिया।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में बीजेपी का टिकट मिलने पर खुशी जताई और कहा कि उन्होंने इस जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लिया है। बांसुरी स्वराज को पूरा पूरा भरोसा है कि इस बार NDA 400 का आंकड़ा पार कर लेगी। उन्होंने इस दौरान, अपनी दिवंगत मां और बीजेपी की पूर्व दिग्गज नेता सुषमा स्वराज को भी याद किया।

मां आज मुझपर गर्व महसूस कर रही होंगी- बांसुरी स्वराज

बीजेपी का टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने अपनी मां को याद किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां आज जहां भी होंगी, काफी खुश हो रही होंगी। उनका आशीर्वाद अपनी बेटी पर बरस रहा है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि उनकी मां की ये भविष्यवाणी सच होती दिख रही है कि पीएम मोदी बीजेपी मेनिफेस्टो में लिखे एक-एक वादे को पूरा करेंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आदरणीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी, आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, आदरणीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री @blsanthoshpic.twitter.com/mkYDufDm9Y

— Bansuri Swaraj (@BansuriSwaraj) March 2, 2024

बांसुरी स्वराज ने आगे दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से तंग आ चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है। बांसुरी को पूरा भरोसा है कि दिल्ली की सभी सीटें बीजेपी की झोली में ही आएंगी। 

Advertisement

बीजेपी ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट

बीजेपी ने आखिरकार लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 195 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। इस बार पार्टी ने 34 मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है। दिल्ली में पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। 

नई दिल्ली लोकसभा सीट से बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतारा गया। इस सीट पर वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। वहीं, पश्चिमी दिल्ली सीट से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया। चांदनी चौक लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन को हटाकर प्रवीण खंडेलवाल को उतारा गया है। दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः कौन हैं अब्दुल सलाम? 195 BJP उम्मीदवारों की लिस्ट में इकलौता मुस्लिम नाम, इस सीट पर खिलाएंगे कमल?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 March 2024 at 08:43 IST