अपडेटेड 23 April 2024 at 18:54 IST
मजीरा बजाते हुए चुनाव प्रचार, अमेठी में स्मृति ईरानी ने महिला संगीत में लिया हिस्सा, खूब गाए गाने
Amethi Election 2024 : स्मृति ईरानी का सामने आया वीडियो अमेठी के हलियापुर का है। जिसमें वो महिलाओं के बीच एक कुर्सी पर बैठी हैं और मजीरा बजा रही हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Amethi lok sabha Election 2024 : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उम्मीदवार स्मृति ईरानी अमेठी में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र में होने वाले शादी समारोह में भी स्मृति ईरानी शामिल हो रही हैं। अमेठी सांसद का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो एक शादी में शामिल होने पहुंची, तो महिला के साथ बैठकर महिला संगीत में मजीरा बनाने लगी।
स्मृति ईरानी का सामने आया यह वीडियो अमेठी के हलियापुर का है। जिसमें वो महिलाओं के बीच एक कुर्सी पर बैठी हैं। महिलाएं स्थानीय भाषा में शादी के गीत गा रही हैं और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी मजीरा बजाकर उनका सहयोग कर रही हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी काफी खुश नजर आई। चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी नेता का ऐसा अंदाज कम ही देखने को मिलता है।
लगातार निशाने पर राहुल गांधी
चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी लगातार स्मृति ईरानी के निशाने पर हैं। मंगलवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी और कांग्रेस सनातन और राष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने हमेशा सनातन और हिंदुत्व को कमजोर करने का काम किया। स्मृति ईरानी ने अमेठी संसदीय क्षेत्र के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के गोसाईं, डोमाडीह, थौरी, रानीगंज में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने हमेशा सनातन और हिंदुओं को कमजोर करने का काम किया है।
तीसरी बार प्रत्याशी
बीजेपी ने ने स्मृति ईरानी को अमेठी से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। स्मृति ईरानी ने 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से अब तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी और वायनाड दोनों सीट से चुनाव लड़ा था। अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।
Advertisement
ये भी पढ़ें: AAP ने बनाया आस्था का मजाक? हनुमान जयंती को अरविंद केजरीवाल के इंसुलिन विवाद से जोड़ने पर आलोचना
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 23 April 2024 at 18:54 IST