अपडेटेड 1 May 2024 at 12:12 IST
शिवसेना ने ठाणे और कल्याण से उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, CM एकनाथ शिंदे के बेटे को मिला टिकट
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ठाणे और कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।कल्याण से शिंदे के बटे श्रीकांत एकनाथ शिंदे को टिकट दिया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने ठाणे और कल्याण लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे को कल्याण से टिकट मिला है तो वहीं ठाणे से नरेश म्हस्के को उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच मंगलवार को मुंबई शहर को लेकर सीट बंटवारे पर बैठक हुई। बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम और सीटों पर स्थिति स्पष्ट हो गई। दोनों दल शहर के तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुंबई में 20 मई को मतदान होना है। बता दें कि महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 6 सीटें मुंबई में हैं।
ठाणे और कल्याण से उम्मीदवार का ऐलान
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ठाणे और कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। कल्याण से शिंदे के बटे श्रीकांत एकनाथ शिंदे को तो ठाणे से नरेश गणपत म्हस्के को उम्मीदनार बनाया। कल्याण और ठाणे लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है।
श्रीकांत शिंदे कल्याण से बने उम्मीदवार
बता दें कि ठाणे और कल्याण सीएम शिंदे का गढ़ माना जाता है। वह ठाणे में कोपरी-पचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। कल्याण से शिंद के बेटे को उम्मीदवार बनाया गया है। श्रीकांत शिवसेना राजनीतिक दल के सदस्य हैं और भारत की 17वीं लोकसभा में महाराष्ट्र के कल्याण निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने डॉ डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, नवी मुंबई में MBBS और ऑर्थोपेडिक्स में MS की डिग्री हासिल की है। श्रीकांत समाजिक कल्याण में अपने काम के लिए भी जाने जाते हैं।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 1 May 2024 at 12:12 IST