अपडेटेड 15 May 2024 at 21:42 IST
लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को झटका, चंडीगढ़ के पूर्व मेयर सुभाष चावला बीजेपी में शामिल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ के पूर्व महापौर सुभाष चावला बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ के पूर्व महापौर सुभाष चावला बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। चावला ने चंडीगढ़ में कांग्रेस-आम आदमी पार्टी (आप) गठबंधन को लेकर नाखुशी जताई और कहा कि गठबंधन से शहर में पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा है।
कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष रह चुके चावला ने कहा, ''जिस पार्टी में मैं 21 साल की उम्र में शामिल हुआ था उसे छोड़ना मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हालांकि हालिया निगम चुनावों में 'आप' की मौजूदगी से कांग्रेस को हुए नुकसान को मैं नजरअंदाज नहीं कर सकता।''
आप से गठबंधन से नाराज थे चावला
उन्होंने कहा, ''आप' एक ऐसी पार्टी है, जो क्षुद्र राजनीति में शामिल है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का 'आप' से गठजोड़ का कदम केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी को खत्म कर देगा।''
Advertisement
जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने पूर्व महापौर का किया स्वागत
भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, पार्टी के चंडीगढ़ लोकसभा उम्मीदवार संजय टंडन और भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने पूर्व महापौर का पार्टी में स्वागत किया।
Advertisement
भाजपा की चंडीगढ़ इकाई और मजबूत हुई- टंडन
भाजपा उम्मीदवार टंडन ने कहा, ''कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के सबसे मजबूत स्तंभ रहे सुभाष के पार्टी में शामिल होने से भाजपा की चंडीगढ़ इकाई और मजबूत हुई है।''
टंडन ने कहा, ''मैं उन्हें (चावला) 25 वर्षों से जानता हूं और मैं उनसे राजनीतिक और निजी स्तर पर जुड़ा रहा हूं।''
चंडीगढ़ सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवे चरण में एक जून को मतदान होगा।
इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election : CM योगी आदित्यनाथ ने दुर्योंधन और दुशासन से की विपक्ष की तुलना
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 15 May 2024 at 21:42 IST