अपडेटेड 8 May 2024 at 13:34 IST
'शहजादे के गाइड अंकल ने खोला रहस्य, राष्ट्रपति मुर्मू को अफ्रीकी समझ लिया..',सैम पर PM मोदी का हमला
सैम पित्रोदा की नस्लवादी टिप्पणी पर प्रधानमंत्री ने घोर आपत्ति दर्ज की। वारंगल में अपना गुस्सा भी जाहिर किया।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Sam Pitroda Racist Remark: प्रधानमंत्री ने विदेश में बैठे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के एक और बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया। पीएम ने भी वारंगल में चमड़ी के रंग को लेकर दिए गए बयान को गैर जरूरी बताया। उन्होंने शहजादे के अंकल पर बड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा- 'चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों को गाली दे रहे हैं। आज मैं बहुत गुस्से में हूं। चमड़ी को लेकर देश अपमान सहन नहीं करेगा। शहजादे को इसका जवाब देना होगा। शहजादे के अंकल ने बड़ा रहस्य खोला।
एक इंटरव्यूह में पित्रोदा ने भारत की विविधता में एकता को लेकर अनर्गल बयान दिया। उन्होंने कहा-'भारत में पूर्व के लोग चाइनीज, तो दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इसके बावजूद हम सब एक हैं।' पित्रोदा के इसी बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है।
हम तो कृष्ण के पुजारी- पीएम
पीएम बोले- हम लोग सोचते थे कि कांग्रेस द्रौपदी मुर्मू जी का विरोध करती है मुझे लगता है कि शहजादे का दिमाग ही ऐसा है... इनके एक अंकल अमेरिका में रहते हैं शहजादे के फिलोस्फर गाइड अंकल ने नया फॉर्मूला खोला है बोला है जिनके चमड़ी का रंग काला होता है वो अफ्रीकन होते हैं इसलिए द्रौपदी मुर्मू जी का विरोध कर रहे हैं उनका दिमाग कैसा है? ये देश को कहां ले जाएंगे हम तो कृष्ण की पूजा करने वाले लोग है उनका रंग हम सब के रंग जैसा ही था।
नहीं करेंगे सहन- पीएम
प्रधानमंत्री ने आगे कहा- क्या मेरे देश में चमड़ी के रंग के आधार पर लोगों की योग्यता तय होगी? शहजादे के लोग मेरे देश के लोगों का मज़ाक उड़ा रहे हैं...शहजादे को जवाब देना होगा। चमड़ी के रंग के आधार पर मेरे देश के लोगों का अपमान मोदी बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा।
Advertisement
'मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान'- पूनावाला
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी सैम पित्रोदा के बयान पर जवाब दिया। बोले- 'यह हैरान करने वाला और भद्दा बयान है। वह राहुल गांधी के मेंटोर हैं। यह राहुल गांधी की शब्दावली और विचारधारा है। पहले उन्होंने जाति, धर्म और भाषा के आधार पर बांटा और अब भारतीयों को भारतीयों से बांट रहे हैं। भारत के लोग चीनी लगते हैं क्या ये नस्लवादी टिप्पणी नहीं है? क्या ये आपत्तिजनक बयान नहीं है? ये दिखाता है कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में असल में नफरत का सामान है।'
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 8 May 2024 at 13:34 IST