अपडेटेड 4 June 2024 at 17:01 IST
BREAKING: लोकसभा चुनाव के रुझानो में BJP को झटका, स्मृति ईरानी समेत मोदी के 6 मंत्री पीछे
स्मृति ईरानी के अलावा मोदी सरकार में 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं। रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से उतरे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पीछे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती शुरू हुए 3 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है। रुझानों में एडीए भले बहुमत की तरफ है लेकिन विपक्ष भी पीछे-पीछे है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाले रुझान यूपी से आ रहे हैं जिसे बीजेपी अपना गढ़ बताती आई है। अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति इरानी कांग्रेस कैंडिडेट किशोरी लाल शर्मा के मुकाबले पीछे चल रही हैं।
इतना ही नहीं स्मृति ईरानी के अलावा मोदी सरकार में 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं। रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से उतरे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पीछे हैं। हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह पीछे चल रहे हैं, जो मोदी सरकार में मंत्री हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय भी पीछे चल रहे हैं। वहीं मिर्जापुर सीट पर अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं।
लखीमपुर खीरी से हार की तरफ अजय मिश्रा टेनी
बीजेपी की हैट्रिक का सपना टूटता दिख रहा है। क्योंकि, इस बार लगातार दो बार से खीरी सीट पर कब्जा जमाने वाले बीजेपी के अजय मिश्र टेनी को सपा के उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' ने पीछे छोड़ दिया है। इस बार रुझानों में अजय मिश्र का दबदबा असर नहीं दिखा रहा है। यहां सपा के उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' 33151 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। अब तक वर्मा के खाते में 551236 वोट आए हैं।
अयोध्या से लल्लू सिंह आगे
Advertisement
अयोध्या सीट पर बीजेपी के लल्लू सिंह आगे चल रहे हैं। चंदौली से बीजेपी के महेंद्रनाथ पांडेय पीछे चल रहे हैं। मिर्जापुर सीट पर अनुप्रिया पटेल पीछे चल रही हैं। उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट पर हेमा मालिनी 28 हजार वोटों से आगे हैं।
मेरठ सीट पर अरुण गोविल आगे
मेरठ लोकसभा क्षेत्र-राउन्ड-7
भाजपा के अरुण गोविल-51,672 (11,703 वोटों से आगे)
सपा की सुनीता वर्मा- 39,969
बसपा के देवव्रत त्यागी- 7110
अब तक 1,00,106 वोटों की हुई गिनती
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 11:40 IST