Updated April 27th, 2024 at 11:57 IST

EXCLUSIVE/ लोकसभा चुनाव 2024 में वोट प्रतिशत में कमी, फिर NDA को फायदा कैसे? राजनाथ सिंह ने समझाया समीकरण

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रिपब्लिक से कहा, ''वोट प्रतिशत कम होने का कारण विपक्ष का अलायंस है। I.N.D.I गठबंधन पर लोगों को भरोसा नहीं है।

Reported by: Ritesh Kumar
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह | Image:republic
Advertisement

Rajnath Singh Exclusive on Republic: इस समय देश में चुनाव का त्योहार चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं। इस बीच दूसरे चरण के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार यूपी और बिहार में दूसरे चरण के मतदान में जबरदस्त गिरावट आई है। इसी मुद्दे पर रिपब्लिक मीडिया के चीफ एडिटर अर्नब गोस्वामी से बातचीत करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत कम होने का कारण  विपक्ष का अलायंस ठीक तरीके से नहीं बन पाना है।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रिपब्लिक से कहा, ''वोट प्रतिशत कम होने का कारण विपक्ष का अलायंस है। I.N.D.I गठबंधन पर लोगों को भरोसा नहीं है। जो लोग पहले किसी रीजनल पार्टी को वोट देते थे वो इस अलायंस से खुश नहीं हैं और यही कारण है कि वोट प्रतिशत कम हुआ है। जब लोग निराश होते हैं तो वोट नहीं डालना चाहते क्योंकि उन्हें पता ही है कि वो जीत ही रहे हैं तो वोट क्या डालें। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि हम लोग पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार 400 का आंकड़ा पार होगा। जनता का मूड देखकर पता है कि हम 400 पार करेगें, हम क्षेत्रीय मुद्दों को कभी नंजरअंदाज नहीं करते हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दूसरे चरण के मतदान बाद तेजस्वी को याद आया 'विनोद', गिरिराज बोले- जनता देख रही ये नर्वस हैं

कांग्रेस की हालत बेहद नाजुक

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह से खो चुकी है। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस का रिवाईल हो सकता है। हम चाहते हैं कि विपक्ष मजबूत हो, लेकिन अब है नहीं तो क्या करें। 

पीओके भारत का था , भारत का है और भारत का रहेगा

मोदी सरकार में देश की रक्षा व्यवस्था और पीओके पर भारत के स्टैंड को लेकर बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आप आराम से रहिए पीओके के लोग खुद डिमांड करेगें। पाकिस्तान हमारा पड़ोसी देश है पर जैसी स्थितियां बन रही है कि पीओके के लोग खुद ही कहेगें कि हम भारत के साथ जाना चाहते हैं। 
जम्मू कश्मीर के साथ जाना चाहते हैं। जिस तरह से विकास हो रहा है,हमलोग आश्वस्त हैं कुछ करने की जरूरत ही नहीं। हमारे कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहा है। 

Advertisement

Published April 27th, 2024 at 11:37 IST

Whatsapp logo