लालू यादव के PM मोदी को लेकर दिए बयान पर INDI में ही तूफान, उमर अब्दुल्ला ने बताया- सेल्फ गोल
लालू प्रसाद के परिवारवाद वाले बयान पर JKNC उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं कभी उनके हक में था नहीं ना उनका (टिप्पणियों का) हमें फायदा हुआ है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परिवार को लेकर दिए गए बयान पर अब INDI गठबंधन में ही घमासान मचा हुआ है। लालू प्रसाद के परिवारवाद वाले बयान पर जेकेएनसी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं कभी उनके हक में था नहीं ना उनका (टिप्पणियों का) हमें फायदा हुआ है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा ने कहा कि जब भी हम इस तरह के नारे का इस्तेमाल करते हैं तो तोड़-मरोड़ कर नुकासान इस्तेमाल करने वाले का ही होता है। मतदाता इनसे प्रभावित नहीं होते हैं, वे जानना चाहते हैं कि हमारे आज की समस्याओं का हल कैसे होगा, हमारी नौकरी कहां से आएगी, किसानों की समस्या कैसे हल होगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कैसे दोबारा खड़ा किया जाएगा, इन मुद्दों पर वोटर सुनना चाहता है। बजाए इसके कि किसका परिवार है या नहीं है।
लालू ने बयान देकर सेल्फ गोल कर दिया- उमर अब्दुल्ला
उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से हम या तो सेल्फ गोल करते हैं, या गोल के आगे से हम गोलकीपर को हटा देते हैं और मोदी साहब से कहते हैं कि लो करलो स्कोर। अब परिवार पर हमने उनको खुल्लम खुल्ला गोल दे दिया, उन्होंने मौके का इस्तेमाल किया और बड़े तरीके से किया और कहा कि मोदी उनका है जिनका कोई नहीं। हमारे पास इस बात का कोई जवाब नहीं है। मुझे लगता है कि हमें इस तरह की सियासत छोड़कर लोगों के मुद्दों की बात करनी चाहिए।
Advertisement
लालू यादव ने क्या कहा था?
बिहार में महागठबंधन की रैली के दौरान लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं हैं। इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश मोदी का परिवार।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: INDI गठबंधन में पड़ी दरार तो महबूबा मुफ्ती आग बबूला