अपडेटेड 8 May 2024 at 12:59 IST
तेलंगाना में PM मोदी ने RRR का क्यों किया जिक्र? बोले- यहां RR टैक्स कलेक्शन 1000 करोड़ से पार...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीमनगर में तेलुगू फिल्म आरआरआर का जिक्र किया। फिर डबल R टैक्स के बारे में भी विस्तार से बताया!
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

PM Modi RR Jibe: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मई को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दौरे पर करीमनगर पहुंचे। श्री राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की फिर चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां विपक्षी गठबंधन पर हमला तो बोला ही साथ में आरआरआर फिल्म का जिक्र कर डबल आर टैक्स को डिकोड किया।
तेलंगाना और आंध्र में 13 मई को वोटिंग है। तेलंगाना की 17 और आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के अलावा आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर भी वोट पड़ेंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे।
आरआर की चर्चा दिल्ली में भी-पीएम
पीएम बोले-''तेलंगाना से लेकर दिल्ली तक 'डबल आर' (आरआर) टैक्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है...कुछ दिन पहले 'आरआरआर' नाम की एक फिल्म रिलीज हुई थी, तेलुगू भाषा में किसी ने मुझे बताया कि 'आरआरआर' ने कलेक्शन के मामले में 'आरआरआर' को पीछे छोड़ दिया है। खबर है कि 'आरआरआर' का लाइफटाइम कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है, लेकिन इतनी रकम महज कुछ दिनों का कलेक्शन है 'आरआर' टैक्स से वसूली गई है।
मेरा 10 साल का काम देखा- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा- तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 साल में मेरा काम देखा है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। आपके एक वोट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की। आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया।
Advertisement
'कांग्रेस समस्याओं की जननी है'
PM ने कहा- हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा- भाजपा नेशन फर्स्ट सिद्धांत में विश्वास करती है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना में फैमिली फर्स्ट सिद्धांत पर काम करते हैं। कांग्रेस और बीआरएस पूरी तरह से परिवार द्वारा, परिवार के लिए हैं। ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
Advertisement
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 8 May 2024 at 12:59 IST