'मोदी चुप है तो शुक्र मनाइए, बोलेगा तो इनकी 7 पीढ़ी का पाप खोलकर...', विपक्ष पर PM Modi का वार

PM नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 की आखिरी रैली को पंजाब के होशियारपुर में संबोधित किया। पीएम ने इंडी अलायंस को चेतावनी दी कि उनका मुंह न खुलवाएं नहीं तो...

Follow : Google News Icon  
pm modi punjab rally
पीएम मोदी की पंजाब रैली | Image: x/@bjp4india

Lok Sabha Election 2024:  लोकतंत्र का महापर्व अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। लोकसभा चुनाव का 7वां और अंतिम फेज 1 जून को है और प्रचार के आखिरी दिन पीएम पंजाब पहुंचे। पीएम मोदी की रैली के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी अरेंज की गई। पीएम सिक्योरिटी के अलावा पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के कर्मचारियों को तैनात किया गया।

पीएम इससे पहले पंजाब में 3 रैलियां कर चुके हैं। यह रैली पटियाला, जालंधर और गुरदासपुर में हुई। फतेह रैली में पीएम ने इंडी गठबंधन और आप पर जमकर प्रहार किया। विपक्ष के भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे। घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही  पंजाब की समृद्ध विरासत, सिखों के शौर्य की प्रशंसा की। 

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में PhD की

मोदी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की पोल खोली। बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण कर यह देश को बांटने की कोशिश कर रहे है। 2024 के इस चुनाव में मोदी ने उनकी इस चाल से पर्दा उठा दिया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर ली है। अब कांग्रेस के साथ एक कट्टर पार्टी भी जुड़ गई। यहां तो दोनों आमने-सामने लड़ने के दावे कर रहे है, जबकि दिल्ली में एक साथ है।

इंडी गठबंधन के इरादे खतरनाक

मोदी ने इंडी अलायंस के खतरनाक इरादों की ओर भी ध्यान दिलाया। बोले- इंडी गठबंधन ने देश का काफी नुकसान किया है। बंटवारे के समय कांग्रेस वाले करतापुर साहिब पर अपना हक नहीं जता पाए। वोट बैंक के चलते राम मंदिर का विरोध करते रहे। आजकल संविधान की रक्षा की बात करते है।

Advertisement

यह वह लोग है, जिन्होंने संविधान को नुकसान पहुंचाया था। 84 के दंगों में सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था, तो इन्हें संविधान की नहीं सूझी। मोदी आरक्षण खत्म नहीं होने देगा। आरक्षण को लेकर इनके इरादे खतरनाक है। यह एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देंगे।

कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी

पीएम ने नशे से अपनी कमाई करने का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी पैदा हुई है। कहते थे कि पंजाब को  नशा मुक्त करेंगे। उड़ता पंजाब फिल्में बनाई थी। लेकिन इन्होंने नशे को ही अपनी कमाई का तरीका बना लिया। यहां खनन माफिया भी बेलगाम चल रहा है।

Advertisement

इन्होंने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया। इन्होंने उद्योग व खेती दोनों को बर्बाद कर दिया। यह दोनों नारी उत्पीड़न में भी नंबर एक बनते जा रहे है। इनकी नीति फर्जी, नारे भी फर्जी है। पंजाब वीरों, शौर्य व पराक्रम की धरती है। लेकिन इंडी गठबंधन वाले इसका अपमान करते थे। यह वही लोग है, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे।कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने हमारी सेनाओं को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है।

मुंह न खुलवाएं, 7 पीढ़ी के पाप...

प्रधानमंत्री ने सेना को लेकर लंबे समय तक कांग्रेस द्वारा की गई राजनीति को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा- सेना का मुकाबला किससे होगा, लड़ाई के लिए तैयार करते हैं...दुश्मनों की ताकत के हिसाब से सेना तैयार करनी होती है। केवल 26 जनवरी की परेड के लिए सेना तैयार नहीं की जाती है।

सेना दुश्मन के दांत खट्‌टे करने के लिए तैयार की जाती है। इन्होंने सेना पर ही राजनीति का हथियार बना दिया...इससे बड़ा पाप कोई नहीं कर सकता है...मैं चुप बैठा हूं...तो गलती मत कीजिए... मैं इंडी गठबंधन को चुनौती दी कि आप मुझे गालियां दे दो, लेकिन सेना का अपमान मोदी बर्दाश्त नहीं करेगा...मेरा मुंह मत खुलवाओ...अगर मोदी जिस दिन मुंह खोलेगा तो तुम्हारी  7 पीढ़ी के पाप निकाल के रख दूंगा।

हैट्रिक पक्की है...

पीएम ने कहा- मैं भी पूरी ईमानदारी से देश की सेवा में जुटा हुआ है। इसलिए देश की जनता मेरे साथ है। मैं पूरे देश में जाकर आया है। लोगों ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाना पक्का कर लिया है। दशकों बाद ऐसा समय आया है कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है।

होशियारपुर में चुनाव अभियान संपन्न होगा

पीएम ने कहा- 2024 के चुनाव प्रचार की मेरी यह अंतिम सभा है। मैं मां चिंतपुर्णी, मां नयनादेवी और गुरु गोबिंद सिंह जी सिर झुकाकर नमन करता हूं। हमारे होशियापुर को छोटी काशी कहा जाता है। यह रविदास जी की तपोभूमि है। काशी जहां से मैं सांसद हूं वहां श्री रविदास जी का जन्म हुआ था। होशियारपुर में चुनाव अभियान संपन्न होना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं है

तीसरी सरकार के 125 दिन का रोडमैप तैयार- पीएम

पीएम ने कहा- मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव से मिल रहा है। सभी को पक्का घर, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन मिला है। ऐसी योजनाओं ने गरीब लोगों को स्वाभिमान से जीने का अधिकार मिला है। गुरू रविदास जी ने यह भी कहा है कि 100 वर्ष का जीवन हो, तो भी पूरे जीवन हमें काम करना चाहिए।

वे कहते थे कि कर्म ही धर्म है। गुरु रविदास की यह भावना हमारी सरकार में झलकती है। चुनाव के समय में भी हमारी सरकार एक पल भी बर्बाद नहीं कर रही है। तीसरी बार सरकार बनने के बाद क्या करेगी। आने वाले 125 दिनों के लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

पीएम बोले- विदेशों में भारतीयों की इज्जत बढ़ी

पीएम ने विदेशों में भारतीयों के बढ़ते रसूख की ओर भी ध्यान दिलाया। बोले- आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया। इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है। मैंने लाल किले से कहा था कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। जब विदेशों में जाते है तो लोग देखते है कि भारतीय इज्जत कितनी बढ़ गई। जब देश में दमदार सरकार होती हैं, तो विदेशी सरकार भी हमारा दम देखती है। वीरों की धरती पंजाब से भला इस चीज को कौन जान सकता है।

PM बोले- मैं काशी का सांसद

पीएम ने कहा- यह भाजपा सरकार का सौभाग्य है कि गुरु रविदास से जुड़ी चीजों को सम्मान देने का मौका मिला है। काशी में गुरु रविदास के जन्म स्थान पर सुविधाएं विकसित की जा रही है। वहां पर मंदिर बनाने से लेकर सड़कें तक बनाई हैं। ताकि आपको वहां आने पर परेशानी न हो। मैं काशी का सांसद हूं ऐसे में जब भी आप वहां आए तो आप मेरे मेहमान है। मैं मेहमानवाजी मैं कोई कसर नहीं रखता हूं।

ये भी पढ़ें- UP की सियासत में बड़ा उलटफेर! सपाई नारद राय और रामइकबाल ने थामा BJP का दामन, शाह को भेंट किया फरसा

Published By :
Kiran Rai
पब्लिश्ड