LIVE BLOG

अपडेटेड 3 May 2024 at 23:51 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Lok Sabha Election News Updates: कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी अमेठी की बजाय रायबरेली से लड़ेंगे। अमेठी में कांग्रेस ने केएल शर्मा को टिकट दिया है। इधर, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी की तारीफ ने राहुल गांधी को सियासी विवाद में फंसा दिया है। बीजेपी लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी को घेर रही है।

Follow : Google News Icon  
Congress leader Mallikarjun Kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे | Image: ANI/ File

3 May 2024 at 23:50 IST

जेल का जवाब वोट से देगी जनता- संजय सिंह

AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला गया, लोगों में उस बात को लेकर गुस्सा है। वे जेल का जवाब वोट से देने को तैयार हैं... जनता कह रही है कि मोदी की गारंटी झूठी गारंटी है, वे उसका जवाब देंगे। आज जिस तरह से संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण को खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जनता उसका जवाब देगी।"


3 May 2024 at 23:48 IST

कांग्रेस महिला विरोधी है- वीडी शर्मा

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो से उम्मीदवार वी.डी. शर्मा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर कहा, "...यह कांग्रेस की मानसिकता दिखाती है... कांग्रेस महिला विरोधी है। महिलाओं, दलित समाज के खिलाफ कांग्रेस की इस तरह की मानसिकता का जवाब जनता चुनाव में देगी।"


Advertisement

3 May 2024 at 23:46 IST

सीहोर में शिवराज सिंह चौहान का रोड शो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर में रोड शो किया।


3 May 2024 at 21:45 IST

शिवसेना में शामिल होने के बाद क्या बोले संजय निरुपम?

पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शिवसेना में शामिल होने पर कहा, "मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज 20 वर्ष बाद मैं फिर से शिवसेना में आ रहा हूं... मेरी सांसों में शिवसेना रही है, हम शिवसेना को मजबूत करने और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ताकत बढ़ाने का काम करेंगे। अब मुझे कुछ तय नहीं करना है, मुझे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भरोसा है वह जो भी जिम्मेदारी देंगे मैं उसे ईमानदारी से निभाऊंगा।"


Advertisement

3 May 2024 at 21:43 IST

गोवा की रैली में क्या बोले अमित शाह?

गोवा के मापुसा में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया, जिसे INDI गठबंधन 70 वर्षों तक अपने बच्चे की तरह लाड़ प्यार करता रहा। एक समय था जब मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी को लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भारतीय सेना की सुरक्षा लेनी पड़ती थी लेकिन अब हमारा राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है..."


3 May 2024 at 21:41 IST

लोगों को भड़काना बंद करना चाहिए- खड़गे

अहमदाबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "... गुजरात के लोग शांतिपूर्ण हैं उन्हें भड़काने वाले लोगों को भड़काना बंद करना चाहिए..."। भाजपा के '400 पार' दावे पर उन्होंने कहा, ''उन्हें रोकने के लिए जितना होना (सीटें) है, उतना हमें मिलेगा।''


3 May 2024 at 19:18 IST

मनसुख मंडाविया और रुपाली गांगुली ने किया रोड शो

गुजरात के पोरबंदर में केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने भाजपा नेता रूपाली गांगुली के साथ चुनाव प्रचार किया। इस दौरान दोनों रोड शो में शामिल होते नजर आए। मंडाविया ने कहा, "आज मेरे रोडशो में इतनी विशाल संख्या में जनता आई है, रूपाली गांगुली भी आई हैं। सभी लोग भाजपा को समर्थन कर रहे हैं... सब लोगों का विश्वास भाजपा में है... देश भर में भाजपा '370 पार' और NDA '400 पार' सीटें जीतेगी..."


3 May 2024 at 19:16 IST

स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ने की हिम्मत नहीं- अनिल विज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर BJP नेता और हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "राहुल गांधी डर गए हैं, अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ने की उनकी हिम्मत नहीं है, क्योंकि वहां उन्हें जनता को हिसाब देना होगा इसलिए वे रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं..."


3 May 2024 at 19:14 IST

इलेक्टोरल बॉन्ड में भ्रष्टाचार हुआ- राहुल गांधी

महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस सांसद और वायनाड व रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी ने कहा, "इलेक्टोरल बॉन्ड योजना अवैध है, इसमें भ्रष्टाचार हुआ है। क्या आप जानते हैं कि इस योजना में क्या हो रहा था?...प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वे राजनीति को साफ कर रहे हैं, अगर वे राजनीति को साफ कर रहे हैं तो उन्होंने सभी दानदाताओं के नाम क्यों छुपाये? जब उनके नाम सामने आते हैं तो पता चलता है कि एक दिन एक कंपनी को हजारों करोड़ रुपये का ठेका मिलता है और उसके बाद वह कंपनी भाजपा को पैसा देती है। CBI एक कंपनी के खिलाफ केस खोलती है, वह कंपनी भाजपा को हजारों करोड़ रुपये देती है और केस बंद हो जाता है। नरेंद्र मोदी देश के सामने खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं और मीडिया कुछ नहीं कहती..."


3 May 2024 at 15:11 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ पुलिस में शिकायत

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भगवान शिव और भगवान राम का अपमान कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।


3 May 2024 at 15:09 IST

बंगाल के बोलपुर में बरसे PM मोदी

पश्चिम बंगाल के बोलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'TMC के नेताओं ने यहां हर तरह के घोटाले करने का रिकॉर्ड बना दिया है। ऐसे ऐसे घोटाले जो कोई सोच भी नहीं सकता। नोटों के ढेर गिनते-गिनते थक जाते हैं। हर घोटाला मामूली नहीं, सैकड़ों-करोड़ों रुपये का घोटाला। इन लोगों ने हर तरह से आपको लूटा है, आपके जेब काटे हैं, आपके बच्चों के भविष्य के सामने खाई बना दी बै खाई।'


3 May 2024 at 15:08 IST

बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह ने मांगे वोट

कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे- करण भूषण सिंह ने कहा, "यह मेरी जिंदगी के सबसे बड़े पलों में से एक है... मैं कैसरगंज की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपना आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखें।"


3 May 2024 at 15:03 IST

राहुल गांधी ने रायबरेली में नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। रायबरेली पिछले 2 दशक से उनकी मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। सोनिया गांधी इस बार राज्यसभा के जरिए संसद पहुंची हैं। 


3 May 2024 at 13:18 IST

'जो कहता था डरो मत- वो खुद डर गया', राहुल पर आचार्य प्रमोद का तंज

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'राहुल गांधी को अमेठी लड़ना चाहिए था। अमेठी से भागने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पूरे देश में ये संदेश जाएगा कि जो आदमी रोज पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देता था, रोज अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश की जनता से कहता था कि डरो मत, वो खुद डर गया। मुझे लगता है कि ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है।'


3 May 2024 at 13:16 IST

सपा MLA मनोज पांडे के बेटे ने BJP ज्वाइन की

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सपा विधायक मनोज कुमार पांडे के बेटे राज पांडे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।


3 May 2024 at 13:15 IST

कांग्रेस अमेठी से हार स्वीकार कर चुकी है- स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, 'मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।'


3 May 2024 at 13:13 IST

कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने अमेठी से नामांकन दाखिल किया

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। 


3 May 2024 at 11:18 IST

'मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं', पश्चिम बंगाल की रैली में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर पहुंच गए हैं। वो दुर्गापुर के बर्धमान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता। मैं आप सबके चरणरज लेकर माथे पर लगाकर देश की सेवा करने निकला हूं।


3 May 2024 at 11:12 IST

फवाद चौधरी के 'राहुल ऑन फायर' वाले बयान पर बोले CM योगी

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के 'राहुल ऑन फायर' वाले बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एएनआई से बातचीत में कहा कि आज चुनाव अपने चरम पर है। देश के दुश्मन पीएम मोदी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। देश को देखना चाहिए कि पाकिस्तान कैसे राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहा है।' सीएम योगी ने कहा कि पुलवामा हमले का बेशर्मी से समर्थन करने वाले पाकिस्तान सरकार के पूर्व मंत्री अब राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि 'कांग्रेस का हाथ, देश के दुश्मन के साथ'। अगर कांग्रेस को कहीं सफलता मिलती है तो इससे पाकिस्तान खुश होता है।

उन्होंने कहा कि मोदी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी, लेकिन कांग्रेस जीतेगी तो पाकिस्तान में खुशी मनेगी। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद अपने मार्ग से भटक गई है। अपने स्वार्थ के लिए देश का विभाजन किया। कांग्रेस की भ्रष्ट नीति के कारण नक्सलवाद भी तेजी से फैला था। मोदी जी के कार्य से आतंकवाद और नक्सलवाद ठीक हुआ है।


3 May 2024 at 09:09 IST

कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा अमेठी से पर्चा भरेंगे

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस ने राहुल गांधी की जगह केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है।


3 May 2024 at 09:08 IST

राहुल गांधी आज रायबरेली से नामांकन दाखिल करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रायबरेली सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बार सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उनकी जगह राहुल ने रायबरेली सीट को चुना है। हालांकि इसके लिए राहुल गांधी ने अमेठी सीट को छोड़ दिया है।


3 May 2024 at 08:11 IST

राहुल गांधी अमेठी से नहीं लड़ेंगे चुनाव, सोनिया गांधी के खास को मिला टिकट

Congress Candidates List: कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पांचवें फेज की हाईप्रोफाइल सीट्स अमेठी और रायबरेली के दो नाम सामने आ चुके हैं।


3 May 2024 at 07:30 IST

निरुपम थाम सकते हैं शिंदे गुट का दामन

General Election : पूर्व कांग्रेसी कद्दावर संजय निरुपम आज एकनाथ शिंदे गुट ज्वाइन कर सकते हैं। हाल ही में पार्टी से बगावत करने पर पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था हालांकि उन्होंने मीडिया में दावा किया था कि पार्टी उन्होंने पहले ही छोड़ दी थी। 
 


3 May 2024 at 07:27 IST

5वें चरण के लिए नामांकन, अमेठी रायबरेली पर सबकी नजर

Amethi Raebareli Update: आज पांचवें चरण के नामांकन का आखिरी दिन है। निगाहें हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली पर हैं। दो ऐसी सीट्स जहां से कांग्रेस किसे खड़ा करेगी ये अब तक साफ नहीं हुआ है। नामों का ऐलान तक नहीं किया गया है। अमेठी रायबरेली का सस्पेंस आज खत्म हो सकता है। 20 मई को यहां मतदान होना है। 


3 May 2024 at 07:24 IST

पीएम मोदी की चुनावी सभा, पश्चिम बंगाल के बाद पहुंचेंगे झारखंड

PM Modi Update: PM मोदी पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर, बर्धमान पूर्व और बोलपुर के साथ ही झारखंड में भी  चुनावी रैलियां करेंगे। इससे पहले मोदी 26 अप्रैल को मालदा आए थे। यहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का इरादा सभी का पैसा, सोना-चांदी, जमीन कब्जा करने का है। इसके बाद वो झारखंड के चाइबासा में विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे।

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 3 May 2024 at 07:32 IST