'आपके एक वोट ने ... ये तो सिर्फ ट्रेलर है अभी बहुत कुछ करना बाकी है', खरगोन में PM ने भरी हुंकार

लोकतंत्र के महोत्सव का फेज 3 है आज। इस बीच पीएम ने एमपी के खरगोन में वोटर्स को एक वोट की ताकत का एहसास कराया है।

pm modi election campaign
पीएम मोदी चुनावी कैंपेन | Image: x/@bjp4media

PM Modi Khargone Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरगोन में विपक्ष पर जोरदार प्रहार किया। पीएम मोदी का इस लोकसभा चुनाव में एक महीने के अंदर मध्य प्रदेश का ये 7वां दौरा है। वो एमपी में 6 जनसभा और 2 रोड शो कर चुके हैं। विशाल जनसभा को मंच स वोटर्स को मताधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी। पीएम ने अयोध्या में श्री रामलला की स्थापना का जिक्र किया। इसका श्रेय जनता को दिया। जिसके मतों से ये संभव हो पाया।

पीएम मोदी ने खरगोन के नवग्रह मेला स्थल से सभा को संबोधित किया। खरगोन लोकसभा सीट से बीजेपी ने गजेंद्र सिंह पटेल को प्रत्याशी बनाया है। उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस के पोरलाल खरते से है।

कांग्रेस के इरादे खतरनाक

पीएम ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। आचार्य प्रमोद कृष्णम समेत कांग्रेस से किनारा कर रहे लोगों के बयानों का जिक्र कर बोले- उनके ही लोग जो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। वो कांग्रेस के खतरनाक इरादे बता रहे हैं। मोदी ने कहा- एक नेता ने बताया कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। एक ने कहा कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। चौथे व्यक्ति ने कहा ये लोग पिछले दो साल से एक बड़ी साजिश में जुटे हैं। कांग्रेस में चर्चा हुई है कि मोदी को झूठे आरोप में फंसाओ, इसलिए आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।

ये तो सिर्फ ट्रेलर है- पीएम मोदी

पीएम ने मोदी मोदी के अभिवादन बीच लोगों के वोटों की ताकत समझाई। बोले- "आपके एक वोट ने 500 साल की प्रतीक्षा खत्म करते भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया...यह तो ट्रेलर है अभी तो बहुत कुछ करना है..."

Advertisement

कांग्रेस के दिमाग का एक्सरे किया है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा- शहजादे तो ऐसी चीज लेकर आए हैं कि दुनिया में ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता। वो कहते हैं आपकी संपत्ति का एक्सरे करेंगे। मैंने कांग्रेस का सबका एक्सरे करके रखा है। उनके दिमाग का एक्सरे किया है।

'कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस की नजर आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस SC-ST-OBC के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है।

Advertisement
Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड