अपडेटेड 12 April 2024 at 11:49 IST

Lok Sabha Election सिर्फ सांसद चुनने तक सीमित नहीं, मजबूत सरकार चुनने का समय; उधमपुर में बोले PM

प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर के उधमपुर पहुंचे। विपक्ष की रीति नीति बताई और वोटर्स को बताया कि चुनाव सांसद नहीं मजबूत सरकार चुनने का है।

Follow : Google News Icon  
pm modi roars in Udhampur
पीएम मोदी ने बताया मजबूत सरकार क्यों जरूरी | Image: x/@bjp4india

PM Modi Udhampur Rally: पीएम मोदी ने उधमपुर में विपक्षी खेमे पर जबरदस्त तरीके से बरसे। 370, राम मंदिर जैसे मुद्दों पर तो बात की ही साथ ही समझाया कि चुनाव सांसद नहीं बल्कि देश की मजबूत सरकार चुनने का है।

पीएम ने विकसित भारत की बात कही। बताया कि कैसे मजबूत सरकार के प्रयास से ही घाटी के हालात बदले हैं। स्कूल जलाए नहीं जाते बल्कि विकास की धारा बह रही है।

चुनाव मजबूत सरकार चुनने का

पीएम ने कमजोर बनाम मजबूत सरकार की बात की। बोले- ये चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि ये चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है। और सरकार जब मजबूत होती है, तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी, चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है।

आप याद कीजिए कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने शाहपुर कंडी डैम को कैसे दशकों तक लटकाए रखा। जम्मू के किसानों के खेत सूखे थे, गांव अंधेरे में थे। लेकिन हमारे हक का रावी का पानी पाकिस्तान जा रहा था। मोदी ने किसानों को गारंटी दी थी और इसे भी पूरा करके दिखाया है। इससे कठुआ और सांबा के हजारों किसानों को फायदा हुआ है। यही नहीं इस डैम से जो बिजली पैदा होगी, वो जम्मू कश्मीर के घरों को रोशन करेगी।

Advertisement

जम्मू कश्मीर में आना जाना तो…

पीएम ने जम्मू कश्मीर से अपने रिश्ते की बात कही। बोले- उधमपुर पिछले कई दशकों से आ रहा हूं। जम्मू-कश्मीर की धरती पर मेरा आना जाना पिछले 5 दशक से चल रहा है। मुझे याद है 1992 में एकता यात्रा के दौरान यहां आपने भव्य स्वागत और सम्मान किया था।

माताओं- बहनों का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री आगे बोले-  आप भी जानते हैं कि तब हमारा मिशन लाल चौक पर तिरंगा फहराने का था, तब यहां माताओं-बहनों ने बहुत आशीर्वाद दिया था। 2014 में माता वैष्णो देवी के दर्शन करके आया था और इसी मैदान पर मैंने आपको गारंटी दी थी कि जम्मू कश्मीर की अनेक पीढ़ियों ने जो कुछ सहा है, उससे मुक्ति दिलाऊंगा।

Advertisement

मोदी की गारंटी दिलाई याद

पीएम ने आगे कहा- आज आपके आशीर्वाद से मोदी ने वो गारंटी पूरी कर दी है। दशकों बाद ये पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, बंद, हड़ताल, सीमा पार से गोलीबारी, ये चुनाव के मुद्दे ही नहीं हैं। तब माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर ही चिंता होती थी।

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने खेतों में काटी फसल, तस्वीरें शेयर कर लिखा-'मेरो ब्रज लगे मोहे जग तै प्यारो'

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 11:49 IST