Updated April 16th, 2024 at 11:45 IST

'बिहार की गुनहगार RJD...लालू ने 2 ही चीजें दीं- पहला जंगलराज और दूसरा भ्रष्टाचार',गया में बोले PM

13 दिन में तीसरी बार बिहार पहुंचे PM ने एक बार फिर RJD समेत विपक्षी गठबंधन पर ताबड़तोड़ वार किया। निशाने पर लालू प्रसाद यादव रहे।

Reported by: Kiran Rai
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गया में | Image:@bjp2india
Advertisement

PM Gaya Election Campaign:  गया में पीएम मोदी ने लालू फैमिली और राजद पर निशाना साधा। बोले- बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दी है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे।

पीएम 13 दिन में तीसरी बार बिहार पहुंचे। इससे पहले 4 अप्रैल को जमुई और 7 अप्रैल को नवादा पहुंचे थे। गया के बाद पीएम की अगली रैली बिहार के पूर्णिया में होगी।

Advertisement

बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी- PM मोदी

मंच से पीएम ने लालू फैमिली को ललकारा। पीएम मोदी ने लालू परिवार और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा- बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दिया है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। आरजेडी के शासन में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। आरजेडी ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

पीएम मोदी बोले-विपक्ष का भगवान राम से परेशानी है

इससे पहले पीएम ने कहा- घमंडिया गठबंधन के लोगों को भगवान राम से भी परेशानी है। राममंदिर को लेकर क्या-क्या बोलते हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये हमारी संस्कृति नहीं है। ये हमारी परंपरा नहीं है। कांग्रेस के राजकुमार तो कहते है कि सनातन की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके साथी हमारे सनातन को डेंगू-मलेरिया कहते हैं। क्या ये सनातन का अपमान नहीं है। पीएम ने आगे कहा कि आप ही बताइए, क्या ऐसे लोग एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या। बिहार में ये वोट भी नीतीश जी के कामों पर, केंद्र के कामों पर मांगते हैं।

ये ट्रेलर है देश के लिए बहुत कुछ करना है

गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाएंगे। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा ये मोदी की गारंटी है। 75 साल के बुजुर्ग को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ये मोदी की गारंटी है।
गया में पीएम ने कहा कि हमारा काम अभी ट्रेलर है देश के लिए बहुत कुछ करना है। बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। पीएम मोदी ने गया को 12 धरोहरों में से एक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार इन सभी स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गया में जैसे पितृ गया हैं, वैसे ही गुजरात में पितृ गया है। भारत अपने विरासतों को वर्ल्ड हेरिटेज में लेकर जाएगा। गया के स्टेशन को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
 

ये भी पढ़ें-PM का चुनाव प्रचार,RJD ने 24 वायदों वाला मेनिफेस्टो किया जारी

Advertisement

Published April 16th, 2024 at 11:45 IST

Whatsapp logo