LIVE BLOG

अपडेटेड 8 May 2024 at 23:42 IST

'शहजादे, चमड़ी के रंग के आधार पर देशवासियों का अपमान मोदी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा', वारंगल में PM

पीएम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले करीमनगर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। खबरें और भी लाइव अपडेट्स में...

Follow : Google News Icon  
PM Modi during a poll rally
PM Modi during a poll rally | Image: PTI/ File

8 May 2024 at 23:42 IST

CM मोहन यादव का रोड शो

मध्य प्रदेश के देवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवास में रोड शो किया।


8 May 2024 at 23:17 IST

कांग्रेस हमेशा तोड़ने की बात करती है- CM भजनलाल शर्मा

तेलंगाना में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "यहां हम कम से कम 13-14 सीटें जीत रहे हैं... कांग्रेस के लोग हमेशा तोड़ने की बात करते हैं। ये कभी जोड़ने की बात नहीं करते, ये हमेशा तोड़ने की बात करते हैं।"


Advertisement

8 May 2024 at 21:55 IST

गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "यह कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति होती है। सैम पित्रोदा ने देश को अपमानित किया, PM मोदी को अपमानित किया। जब देश आक्रोशित होता है तो वे(कांग्रेस) पद से हटाते हैं। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।"


8 May 2024 at 20:55 IST

देश से माफी मांगे कांग्रेस- CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा ने जो बयान दिया है उसकी मैं निंदा करता हूं... कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए... कांग्रेस हमेशा ऐसा करती आई है, देश में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है... मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस देश से माफी मांगेगी।"


Advertisement

8 May 2024 at 20:54 IST

पंजाब की 3 सीटों से BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

BJP ने डॉ. सुभाष शर्मा को आनंदपुर साहिब से, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को फिरोजपुर से और अरविंद खन्ना को संगरूर से अपना उम्मीदवार बनाया है।


8 May 2024 at 20:51 IST

धर्मशाला सीट से कांग्रेस ने किसे बनाया उम्मीदवार?

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए देविंदर सिंह जग्गी को अपना उम्मीदवार बनाया है।


8 May 2024 at 19:29 IST

राहुल-तेजस्वी पर विजय कुमार सिन्हा का हमला

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "राहुल गांधी देश के शहजादे हैं, उन्हें जो स्क्रिप्ट मिलती है वह उसी पर अपना व्याख्यान देते हैं। यही हाल हमारे बिहार में भी है, इन्होंने (तेजस्वी यादव) भी 100 लोगों की टीम बनाई है। ये दोनों प्रधानमंत्री से नीचे तो बोलते ही नहीं है, ये खुद को प्रधानमंत्री से ऊपर मानते हैं। तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों की भी बात करनी चाहिए, वे सीधे देश और प्रधानमंत्री की बात करते हैं। वहीं राहुल गांधी सीधे अंतर्राष्ट्रीय बात करेंगे... एक देश का तो एक बिहार का मज़ाक बना रहे हैं।"


8 May 2024 at 19:26 IST

विजयवाड़ा में पीएम मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रोड शो किया। इस दौरान TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे।


8 May 2024 at 19:25 IST

सैम पित्रौदा का इस्तीफा

बयान को लेकर विवाद होने के बाद  कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके फैसले को स्वीकार कर लिया है।"


8 May 2024 at 15:09 IST

सैम पित्रोदा की टिप्पणी शर्मनाक- पीयूष गोयल


8 May 2024 at 14:35 IST

पूरा प्रदेश मोदीमय... तीनों चरण की सभी सीटें हम जीतने की स्थिति में , मोहन यादव

Mohan Yadav: जिस प्रकार का वातावरण बना है निश्चित तौर पर मंदसौर लोकसभा अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। पूरा प्रदेश मोदीमय हो गया है। तीसरे चरण के बाद अब सिर्फ 8 सीटों पर मतदान बचा है। अभी तक तीनों चरण की सभी सीटें हम जीतने की स्थिति में पहुंचे हैं।


8 May 2024 at 14:30 IST

'ये देश के हिंदुओं को कबूल नहीं है'

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने पिछड़ो का हक छीनने का काम किया...लालू जी कह रहे हैं कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। कांग्रेस ने सारे मुसलमानों को OBC का दर्ज़ा दे दिया है। ये देश के हिंदुओं को कबूल नहीं है... अब तो देश में मुसलमानों को अल्पसंख्यक के दर्जे से हटा देने की जरूरत है।"


8 May 2024 at 14:25 IST

सैम पित्रोदा विवाद, इंडी अलायंस की 'आप' ने झाड़ा पल्ला

Sam Pitroda Controversy: AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "...जहां तक सैम पित्रोदा के बयान का सवाल है, उस तरह के बयान का कहीं दूर-दूर तक INDIA गठबंधन का कोई भी व्यक्ति समर्थन नहीं करता है।"


8 May 2024 at 13:56 IST

पीएम के साथ दिखा नन्हा दोस्त, एक्स पर किया शेयर


8 May 2024 at 13:42 IST

चमड़ी के रंग पर देशवासियों का अपमान मेरा देश बर्दाश्त नहीं करेगा- पीएम


8 May 2024 at 13:11 IST

'कांग्रेस झूठ की बड़ी मास्टर'-PM

PM Modi Live: जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें...क्या ये आपसे धोखा नहीं है?...ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।"


8 May 2024 at 13:02 IST

'कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा', पीएम

PM Warangal Rally Update: जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "...कांग्रेस झूठ की कितनी बड़ी मास्टर है तेलंगाना से बेहतर कौन जानेगा। कांग्रेस ने अपनी सबसे बड़ी नेता के जन्मदिन से पहले किसानों का कर्ज़ माफ करने का वादा किया था। इन्होंने झूठ बोला या नहीं? अब ये लोग 15 अगस्त तक अपने वादे टाल रहे हैं ताकि लोकसभा का चुनाव खत्म हो जाए फिर वे अपने हाथ ऊपर कर दें...क्या ये आपसे धोखा नहीं है?...ये लोग सनातन को गाली देने वाले लोग हैं।"


8 May 2024 at 12:45 IST

'कांग्रेस का सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा'

PM Live: जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कांग्रेस के लोग मैग्नीफाइंग ग्लास लेकर अपनी सीटें खोज रहे हैं...चौथे चरण में कांग्रेस का सामान्य मैग्नीफाइंग ग्लास से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस को अपनी सीटें खोजने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी।"


8 May 2024 at 12:36 IST

वारंगल में बोले पीएम, बीजेपी आपका आशीर्वाद कभी नहीं भूल सकती- पीएम


8 May 2024 at 12:31 IST

मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं- चिराग पासवान

Chirag Paswan Comments:  तेजस्वी यादव के बयान पर लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। अगर इसे वे जाना कह रहे हैं तो बिल्कुल तय है कि वे जाएंगे और तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जितना ध्यान ये विपक्ष के नेता हमारे प्रधानमंत्री पर देते हैं उतना ध्यान अगर अपने प्रत्याशियों पर देंगे तो उनकी ज़मानत बच जाएगी..."


8 May 2024 at 11:18 IST

'ट्रिपल आर के कलेक्शन को डबल आर ने कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया'

PM Jibe on Double RR: प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर भी बड़ा हमला किया। डबल आर कलेक्शन की बात।  बोले- ट्रिपल आर के कलेक्शन को डबल आर ने कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया। 


8 May 2024 at 11:08 IST

'करप्शन एक ऐसी फेविकोल जो कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर'

PM Targets Congress BRS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "करप्शन एक ऐसी फेविकोल है जो कांग्रेस और BRS का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं। BRS वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या? कांग्रेस जब विपक्ष में थी तो BRS पर कालेश्वरम घोटाले का आरोप लगाती थी, ये आए दिन हंगामा भी करते थे। इतने दिन से कांग्रेस की यहां सरकार है लेकिन कोई जांच नहीं कराई।"


8 May 2024 at 10:52 IST

'आपकी उपस्थिति हमारे प्रति आपके प्यार और समर्थन का प्रमाण'

PM Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने बहुत साल तक गुजरात में काम किया है। सारे चुनाव मैं वहां जीत जाता था। लेकिन गुजरात में भी अगर मोदी को सुबह 10 बजे बड़ी रैली करनी है तो मैं कभी नहीं कर पाता था और इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति हमारे प्रति आपके प्यार और समर्थन का प्रमाण है।"


8 May 2024 at 10:50 IST

'कांग्रेस ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद किया'

PM Election Campaign Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "तेलंगाना और हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है।"


8 May 2024 at 10:37 IST

आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया- PM

PM Modi Live: तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में मेरा काम देखा है…आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया…आपके एक वोट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की…आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया।


8 May 2024 at 10:35 IST

विपक्ष की हार तय- PM

PM Live: प्रधानमंत्री करीमनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। विशाल जनसमूह से मुखातिब पीएम ने कहा- तेलंगाना में विपक्ष ने पहले ही अपनी हार मान ली है।


8 May 2024 at 10:31 IST

मंदिर में दर्शन बाद जनसभा को पीएम कर रहे संबोधित


8 May 2024 at 10:29 IST

राजा राजेश्वर मंदिर में पीएम, आम लोगों का अभिवादन किया स्वीकार


8 May 2024 at 10:14 IST

मनोहर लाल खट्टर का रोड शो

Election Campaign Live: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने रोड शो किया।


8 May 2024 at 10:08 IST

पीएम ने की गौ पूजा

PM Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीमनगर स्थित राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। 


8 May 2024 at 08:32 IST

UP CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 3 जनसभाओं को संबोधित

UP CM Live: योगी आदित्यनाथ आज अकबरपुर, फर्रूखाबाद और शाहजहांपुर में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 


8 May 2024 at 08:05 IST

पीएम का तेलंगाना और आंध्र दौरा, 3 जनसभाएं और एक रोड शो का प्रोग्राम

PM Live Update: पीएम आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी दौरे पर रहेंगे। तेलंगाना में 3 कार्यक्रम हैं तो आंध्र में 2। चुनावी सफर की शुरुआत भगवान की पूजा आराधना से करेंगे। श्री राजा राजेश्वर स्वामी मंदिर जाएंगे इसके बाद करीमनगर, वारंगल और राजमपेट में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे फिर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रोड शो कर विराम देंगे।

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 8 May 2024 at 08:06 IST