अपडेटेड 14 April 2024 at 19:27 IST

'टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है कांग्रेस', मैसूर की रैली में PM मोदी का बड़ा हमला

PM Modi ने कहा कि बीजेपी के मिशन से कन्नड़ का विस्तार होगा और देश में पहचान मिलेगी।

Follow : Google News Icon  
PM Modi Rally
मैसूर में पीएम मोदी की रैली | Image: X- @BJP4India

PM Modi Rally: तमिलनाडु के मैसूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी के संकल्प पत्र को इसे नए भारत की तस्वीर बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का घोषणापत्र भविष्य के बड़े बदलावों की तस्वीर है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जो मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ घर और बनेंगे। यह मोदी की गारंटी है कि गरीबों को अगले पांच साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। यह मोदी की गारंटी है कि 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिलेगा। ये मोदी की गारंटी है कि हम 3 करोड़ महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाएंगे। ये गारंटी गरीबों के जीवन को बेहतर बनाएगी।

‘पहले दूसरे देशों पर निर्भर था भारत, लेकिन…’

उन्होंने रैली के दौरान पीएम मोदी ने पहले और अब के हालातों की तुलना की। उन्होंने कहा कि BJP का संकल्प पत्र नए भारत की तस्वीर है। पहले देश जर्जर सड़कों के लिए जाना जाता था। अब भारत अपने एक्सप्रेसवे के लिए जाना जाता है। भविष्य में देश विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवे, जलमार्ग और वायुमार्ग के नेटवर्क से दुनिया को आश्चर्यचकित कर देगा। दस साल पहले देश तकनीक के मामले में दूसरे देशों पर निर्भर था। हालांकि, अब हमारा देश चंद्रयान लॉन्च कर रहा है और सेमीकंडक्टर इकाइयां स्थापित करने जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र में क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने का वादा किया है। हमारी कन्नड़ भाषा देश की एक समृद्ध भाषा है। बीजेपी के मिशन से कन्नड़ का विस्तार होगा और देश में पहचान मिलेगी।

Advertisement

‘कांग्रेस के खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं’

मैसूर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी विपक्ष खासकर कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है। देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने के कांग्रेस के खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं। अब तो कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। कर्नाटक की जनता साक्षी है कि जो भारत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसे पुरस्कार में चुनाव का टिकट दे देती है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस की एक चुनावी रैली में एक शख्स को 'भारत माता की जय' बोलने के लिए नेताओं से इजाजत लेनी पड़ी। पहले, उन्होंने वंदे मातरम का विरोध किया और अब उन्हें 'भारत माता की जय' के नारे से नफरत है। यह कांग्रेस के अंत का कारण बनेगा।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में तुष्टिकरण का घिनौना खेल खेला जा रहा है। त्योहारों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है और धार्मिक झंडे उतारे जा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या खुलेआम वोट बैंक का खेल खेलने वाले लोगों को आप देश की बागडोर दे सकते हैं? उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के सहयोगी सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। वे हिंदू धर्म की शक्ति को नष्ट करना चाहते हैं। हालांकि, वे तब तक सफल नहीं होंगे जब तक मोदी को  आपका समर्थन मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: BJP Manifesto: ड्रोन पायलट, लखपति दीदी, IT...नारी शक्ति के लिए बीजेपी के चुनावी पिटारे में क्या है?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 19:27 IST